फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   50 nominations for head post, 108 from BDC and 543 nominations for Gram Panchayat member posts rejected

प्रधान पद के 50, बीडीसी के 108 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 543 नामांकन खारिज

Wed, 07 Apr 2021 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
50 nominations for head post, 108 from BDC and 543 nominations for Gram Panchayat member posts rejected
demo photo - फोटो : अमर उजाला

15 विकास खंड़ों पर हुई नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन आज

विज्ञापन
बरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिले के 15 विकास खंडों में प्रधान, बीडीसी सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए भरे गए नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को पूरी हो गई। जांच में प्रधान पद के 50, बीडीसी सदस्य के 108 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 543 नामांकन पत्र विभिन्न खामियों के चलते खारिज हो गए। बुधवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को प्रतीक आवंटन किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, अब 1193 ग्राम पंचायतों में प्रधान पर 13071, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 8260 और ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 12094 प्रत्याशी शेष हैं। बुधवार को इनमें से किसी ने नाम वापस लिए तो चुनाव लड़ने वालों की संख्या और घट सकती है।
विज्ञापन

प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के दावेदारों पर एक नजर

---------------------------------------------------
ब्लॉक प्रधान बीडीसी ग्राम पंचायत सदस्य पद
--------------------------------------------------------------
आलमपुर जाफराबाद 919 504 934
बहेड़ी 1818 1192 1309
भदपुरा 1027 720 1261
भोजीपुरा 290 222 289
भुता 1600 840 1357
दमखोदा 1139 665 1000
फरीदपुर 398 223 352
फतेहगंज पश्चिमी 870 481 764
क्यारा 441 400 666
मझगवां 880 473 867
मीरगंज 1156 791 988
नवाबगंज 1399 1046 1530
रामनगर 619 387 602
शेरगढ़ 515 316 175

बीडीसी सदस्य पद पर रचना का निर्विरोध जीतना तय

बरेली। भुता ब्लॉक के वार्ड संख्या 86 (खरदाह कुआंडांडा) से क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए चार दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच में कुंवर सेन, नंदलाल और रमेश कुमार का नामांकन पत्र खारिज हो गया। नतीजतन इस सीट पर रचना कटियार का निर्विरोध चुनना लगभग तय हो गया है। मालूम हो कि रचना कटियार के पति अर्जुन सिंह भाजपा किसान मोचा के जिला उपाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम, एसएसपी ने लिया जायजा 

बरेली। डीएम नितीश कुमार और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने मंगलवार को क्यारा ब्लॉक के मतदान केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर मिली अव्यवस्थाओं को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्रों की जांच का निरीक्षण किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed