फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   50 bags of IFFCO brand DAP seized from a loader vehicle

Bareilly News: लोडर वाहन से 50 कट्टा इफको ब्रांड डीएपी जब्त

Sun, 26 Oct 2025 03:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
50 bags of IFFCO brand DAP seized from a loader vehicle
बरेली। डग्गामार लोडर वाहन में 50 कट्टों में भरी इफको कंपनी की डीएपी ले जाते वक्त दो लोगों को पकड़ लिया गया। दुकानदार समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के मुताबिक, 50 बैग इफको ब्रांड डीएपी भरकर बहेड़ी मार्ग पर एक लोडर वाहन शनिवार को जा रहा था। सूचना पर देवरनिया में उस वाहन को रोककर तलाशी ली गई। शेरगढ़ के गांव चठिया निवासी वाहन चालक शफात अली डीएपी उर्वरक की खरीद से संबंधित बिल नहीं दिखा सका। साथ ही, डीएपी को वाहन में भरवाने वाले देवरनिया निवासी इमरान अली पर भी कोई दस्तावेज नहीं मिला।
विज्ञापन

इमरान अली से कृषि विभाग की टीम ने पूछताछ की तो पता लगा कि यह डीएपी उसने देवरनिया के खाद विक्रेता प्रदीप से खरीदा है। खरीद संबंधी बिल व अन्य कागजात नहीं दिखाने पर डीएपी उर्वरक को जब्त कर लिया गया। मामले में अनुमति लेकर सभी आरोपियों के विरुद्ध देवरनिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सहकारी समिति से रात में की जा रही डीएपी खाद की कालाबाजारी, वीडियो वायरल

एआर कोऑपरेटिव ने संबंधित सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के दिए निर्देश

फरीदपुर। ढंढूली सहकारी समिति पर रात में डीएपी खाद की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। खाद के बोरों को ट्रैक्टर-ट्राॅली में भरते समय ग्रामीणों ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। उच्च अधिकारियों को वीडियो भेज कर शिकायत भी की। एआर कोऑपरेटिव ने संबंधित सचिव सोनपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है।

एआर कोऑपरेटिव बृजेश सिंह परिहार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा वीडियो को भेजकर सहकारी समिति पर डीएपी खाद की कालाबाजारी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। वीडियो में दिख रहा है कि फरीदपुर ब्लॉक की बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति ढंढूली पर एक ट्रैक्टर-ट्राॅली खड़ी है। रात में डीएपी खाद के बोरे निकाल कर ट्राॅली में भरे जा रहे थे। इस दौरान मौके पर पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो बना लिया। अब उस वीडियो को वायरल करते हुए शिकायत की है। उन्होंने बताया कि ढंढूली समिति के सचिव के सोनपाल के खिलाफ खाद कालाबाजारी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed