फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   हादसे की आशंका से घबराया सेतु निगम टूटी सर्विस लेन पर रखी बोर्ड बैरिकेडिंग

हादसे की आशंका से घबराया सेतु निगम टूटी सर्विस लेन पर रखी बोर्ड बैरिकेडिंग

Tue, 30 Apr 2019 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
हादसे की आशंका से घबराया सेतु निगम टूटी सर्विस लेन पर रखी बोर्ड बैरिकेडिंग
बरेली। लालफाटक ओवरब्रिज की सर्विस लेन महीने भर के अंदर टूट जाने के मामले में सेतु निगम के अधिकारी अब अपना बचाव करने में जुट गए हैं। सर्विस लेन के क्षतिग्रस्त हिस्से पर हादसे की आशंका देखते हुए सोमवार को सेतु निगम के स्टाफ ने बोर्ड बैरिकेडिंग रखवा दी। डीपीएम ने एई और जेई को मौके पर सड़क टूटने की जांच कर रिपोर्ट देने के साथ उसकी मरम्मत कराने को कहा है।
विज्ञापन

लालफाटक पर सर्विस लेन करीब पचास लाख रुपये की लागत से महीने भर पहले ही बनवाई गई थी। कुछ दिन पहले यह सड़क पुल के स्लोप के पास नाले की साइड में धंसने लगी और उसमें दरारें भी पड़ गई हैं। इसकी वजह से नवनिर्मित नाले की भी दीवार के टूटने की आशंका है। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि बसों और दूसरे भारी वाहनों के गुजरने के दौरान यहां कभी भी हादसा हो सकता है। इतनी जल्दी सर्विस लेन के टूट जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। डीपीएम वीके सेन ने सहायक अभियंता दिलीप कुमार और अवर अभियंता सुनील गिरी को मौके पर जांच कर इसकी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराने के भी आदेश दिए हैं। टूटी सड़क पर भारी वाहन गुजरने से कोई हादसा न हो, इसके लिए वहां लोहे की बोर्ड बैरिकेडिंग रखवा दी गई है। सूत्रों के मुताबिक सर्विस लेन के निर्माण में रेत के बजाय मिट्टी का ज्यादा इस्तेेमाल हुआ है। रोलर से मिट्टी को दबाया भी नहीं गया, इसी वजह से सड़क इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


सर्विस लेन टूटने का मामला जानकारी में आया है। जेई और एई को मौके पर भेजा था। सर्विस लेन के क्षतिग्रस्त हिस्से की जल्द मरम्मत कराने के आदेश दे दिए हैं। -वीके सेन, डीपीएम, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed