फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Weather turn as storm hits areas

देर शाम मौसम ने अचानक ली करवट, तेज हवाएं चलीं

Sun, 20 May 2018 01:35 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sun, 20 May 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
Weather turn as storm hits areas
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार की देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवा चलने से लोगों को दिनभर रही उमस से राहत महसूस हुई। वहीं कई जगह बिजली फाल्ट से कई घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रहने उपभोक्ताओं को परेशानी भी झेलनी पड़ी। देर रात तक बिजली विभाग के कर्मचारी फाल्ट दुरुस्त करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

मौसम बिगड़ने और तेज हवा चलने से रिठौरा रोड पर मुड़िया के पास से निकलने वाली हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। इससे सनसिटी विस्तार, महानगर, डीडीपुरम् सहित कई सब स्टेशनों की सप्लाई शाम करीब पौने आठ बजे ठप हो गई। इसके अलावा सिविल लाइन, किला, सीबीगंज सहित शहर के कई इलाकों में भी फाल्ट आने से बिजली आपूर्ति कई घंटे तक बाधित रही। बाद में बिजली विभाग के कर्मचारियों को फाल्ट सुधारने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। शनिवार रात करीब साढ़े बारह बजे तक बिजली सप्लाई को सामान्य किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed