फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   raid at bedi tailor

बेदी टेलर्स की तीन फर्मों पर छापा, 65 लाख का माल जब्त

Sat, 05 May 2018 01:25 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 05 May 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
raid at bedi tailor
bedi
वाणिज्य कर विभाग ने शुक्रवार को सिविल लाइंस में बेदी फैशन की तीन फर्मों पर छापा मारकर बड़े पैमाने पर टैक्स की हेराफेरी पकड़ी। बेदी फैशन के कर्ताधर्ता इस कार्रवाई के दौरान छापा मारने वाली टीम को टैक्स की अदायगी से संबंधित कोई भी रिकॉर्ड नहीं दिखा पाए। वाणिज्य कर विभाग की टीम ने तीनों फर्मों से कई संदिग्ध रिकॉर्ड के साथ 65 लाख रुपये का माल भी जब्त कर लिया। अफसरों ने बताया कि बेदी फैशन के कारोबार का असेसमेंट किया जा रहा है, जिसके पूरा होने के बाद ही टैक्स चोरी की सही स्थिति का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

बेदी फैशन के संबंध में शुक्रवार की दोपहर एक गोपनीय सूचना मिलने के बाद एडिशनल कमिश्नर एसपी सिंह ने छापा मारने के लिए आननफानन में संयुक्त आयुक्त लालजी यादव और रामकरन मौर्य के नेतृत्व में टीम गठित की। इसके बाद विशेष अनुसंधान इकाई (एसआईबी) की टीम ने सिविल लाइंस में बेदी फैशन की बेदी टेलर्स, बेदी बैंक्वेट हॉल और बेदी स्टोर पर एक साथ छापा मारा। वाणिज्य कर टीम ने तीनों फर्मों पर छानबीन के लिए कारोबार संबंधी रिकॉर्ड मांगे, लेकिन बेदी फैशन के मालिक टीम को न कोई लेखा पुस्तक दिखा पाए, न बिल बुक पेश कर पाए।
विज्ञापन

तीनों फर्मों पर कारोबार का कोई रिकॉर्ड न मिलने पर अधिकारियों ने बेदी फैशन स्टोर से मिला लगभग 65 लाख रुपये के कपड़ों का स्टॉक सीज कर दिया। अफसरों ने बताया कि फैशन स्टोर पर पाए गए कपड़े का रिटेल मूल्य 1000 रुपये प्रति मीटर से अधिक था, इस कारण कपड़े के पूरे स्टॉक पर 12 प्रतिशत की दर से करदेयता बनती है। एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि बेदी फैशन से कई संदिग्ध अभिलेख भी कब्जे में लिए गए हैं जो प्रथमदृष्टया लेखा बहियों से बाहर व्यापार करने के सबूत लग रहे हैं। उन्होंने बताया कि कब्जे में लिए गए अभिलेखों माल का नियमित अभिलेखों से मिलान कराने को व्यापारी को समय दिया गया है। टीम ने व्यापार स्थल पर पाए गए स्टॉक की इन्वेंटरी भी बनाई गई है। छापा मारने वाली टीम में डिप्टी कमिश्नर विजय कुमार, नितिन कुमार बाजपेई, संजय मिश्रा, एसी अभिषेक चतुर्वेदी, पंकज सुमन आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वाणिज्य कर विभाग की टीम सर्वे के लिए आई थी। टीम ने कुछ स्टॉक भी सील किया है। हमारी ओर से टीम को पूरा सहयोग किया गया।
- कुलजीत सिंह बेदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed