फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दीपमाला बदायूं की पहली हिंदू महिला चेयरपर्सन

दीपमाला बदायूं की पहली हिंदू महिला चेयरपर्सन

Fri, 01 Dec 2017 10:58 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
दीपमाला बदायूं की पहली हिंदू महिला चेयरपर्सन
शहर पालिका की 27वीं अध्यक्ष होंगी दीपमाला
विज्ञापन

आंकड़े बोलते हैं: शब्बीर हसन खां चुने गए थे लगातार पांच बार चेयरमैन
संजय श्रीवास्तव
बदायूं।
शहर नगर पालिका परिषद सीट से दीपमाला 27वीं पालिकाध्यक्ष होंगी। बदायूं पालिका परिषद में शब्बीर हसन खां लगातार चेयरमैन रहे थे, जिन पर जनता ने निरंतर पांच बार भरोसा जताया।
नगर पालिका परिषद बदायूं के चेयरमैनों के कार्यकाल पर नजर डालें तो देश की आजादी से पहले हुए चुनाव में 1908 में पहली बार खान बहादुर नवाब अब्दुल गफ्फार चेयरमैन चुने गए थे, जो 1922 तक रहे। दूसरे चेयरमैन मौलवी जहूर हसन हमीदी टोकवाले रहे जो 1922 से 24 तक रहे। 1924 में हुए चुनाव में खान बहादुर मौलवी हाजी वहीद बख्श थे जिनका कार्यकाल 1924 से 28 तक रहा। इनके बाद वर्ष 1928 में हुए चुनाव में मौलवी अबुल हसन कादरी उर्फ नवाब दूल्हे चुने गए थे जिनका कार्यकाल 1931 तक रहा। 1932 के चुनाव में खान बहादुर मौलवी वहीद बख्श कादरी निर्वाचित हुए जिनका कार्यकाल 31 दिसंबर 32 तक रहा। 1933 के चुनाव में खान बहादुर मौलवी हाजी वहीद बख्श कादरी चेयरमैन बने। जो 13 दिसंबर 35 तक रहे। 1936 के चुनाव में मौलवी कौसर हुसैन चुने गए जो 1940 तक रहे। 1940 के चुनाव में मौलवी अली मकसूद हमीदी चुने गए। जो 41 तक रहे। यह दूसरी बार भी चुने गए जिनका कार्यकाल 1941 से 1944 तक रहा।
विज्ञापन

देश की आजादी के बाद हुए चुनाव में 1956 में जनता ने खान बहादुर मौलवी रहमान बख्श कादरी को चेयरमैन चुना जो 30 नवंबर 57 तक रहे। 1957 से 1959 तक मौलवी अली मकसूद हमीदी चेयरमैन रहे। इनके बाद 1959 में शब्बीर हसन खां चेयरमैन चुने गए। इनका पहला कार्यकाल 1964 तक रहा। इसके बाद शब्बीर हसन खां 1965 से 1967, 1969 से 1972, 1974 से 1977 और 1988 से 1991 तक लगातार चेयरमैन चुने जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़े बताते हैं कि 1908 से 11 दिसंबर 91 तक शहर नगर पालिका परिषद सीट पर कोई हिंदू प्रत्याशी नहीं जीता। इसी साल हुए चुनाव में पहली दफा हिंदू चेयरमैन के रूप में जनता ने ओमप्रकाश मथुरिया को जिताया। जो 23 मार्च 1993 तक रहे। इनके बाद जोगेंद्र सिंह अनेजा को जनता ने अपना चेयरमैन बनाया। जो 24 मई 1993 से 7 जनवरी 1994 तक रहे। 1995 में हुए उप चुनाव में जनता ने फिर से ओमप्रकाश मथुरिया को जिताया। जिनका कार्यकाल 30 नवंबर 2000 तक रहा। 2000 में हुए चुनाव में रब्बन सैफी जीते, जो 30 नवंबर 2005 तक रहे। इनके बाद लगातार दो बार आबिद रजा खां चेयरमैन चुने गए। जनता ने तीसरी बार ओमप्रकाश मथुरिया को 2012 में चेेयरमैन चुना। उनके स्वर्गवास होने से कुछ महीने प्रशासक के रूप में अशोक कुमार श्रीवास्तव रहे। 2015 में हुए उपचुनाव में सपा की फात्मा रजा विजयी हुईं थीं। उन्होंने भाजपा की दीपमाला गोयल को हराया था। अब नगर पालिका बदायूं के लिए दीपमाला 27 वीं अध्यक्ष होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed