फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   40 perent corona in 24 hours

24 घंटे में बढ़े 40 फीसदी संक्रमित

Sat, 15 Jan 2022 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
40 perent corona in 24 hours
बरेली। पशु चिकित्सा शोध के क्षेत्र में देश के प्रमुख संस्थान आईवीआरआई और अस्पतालों में कोरोना संक्रमण का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार को आईवीआरआई में दो वैज्ञानिकों समेत 13 और लोग संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग के भी करीब दर्जन भर कर्मचारी संक्रमित हुए हैं। शुक्रवार को 252 नए संक्रमित मिलने के बाद जिले में अब 1414 सक्रिय संक्रमित हो गए हैं।
विज्ञापन

आईवीआरआई में दो वैज्ञानिकों के अलावा दो चिकित्सक, सात शोधार्थी, दो लैब टेक्नीशियन और एंबुलेंस ड्राइवर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ, एक बाबू, ड्रेसर, नर्स, ऑपरेशन वार्ड का एक कर्मी, एक निजी डॉक्टर, सीएचसी फतेहगंज पश्चिमी की काउंसलर, एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज की दो पीजी छात्राएं, सैनिक अस्पताल और राजश्री मेडिकल कॉलेज का एक-एक डॉक्टर बी कोरोना की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा निजी बैंक का क्षेत्रीय मैनेजर, एलआईसी के सलाहकार, भारतीय स्टेट बैंक आंचलिक कार्यालय का कर्मी, एडीओ कार्यालय का एक कर्मी, फरीदपुर की एएनएम, रामनगर थाना का सिपाही, पीडब्ल्यूडी एई और कर्मी को भी संक्रमित पाया गया है। नए संक्रमितों में एक रिक्शा चालक, इनकम टैक्स विभाग के अधिवक्ता, बटलर प्लाजा में दुकान का एक कर्मी, थाना सुभाषनगर का एक सिपाही, हार्टमन अस्पताल का वार्ड ब्वॉय, मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की शिक्षिका, मॉडर्न विलेज में रह रहे पीलीभीत तहसील के अमीन, कुआंटांडा की आशा वर्कर, मझगवां का किसान, रुहेलखंड विश्वविद्यालय का एक छात्र, बीएसएफ भिटौरा का जवान, सेना का अफसर संक्रमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉश इलाकों में भी बढ़ रहे हैं संक्रमित
शहर के पॉश इलाकों में भी कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है। शुक्रवार को सिविल लाइंस में 38, मेगा ड्रीम होम्स में आठ, सिंधुनगर में छह, राजेंद्र नगर में 11, मॉडल टाउन में सात, महानगर में चार, सनसिटी विस्तार में पांच, नॉर्थ सिटी में तीन लोग संक्रमित मिले। इसके अलावा इज्जतनगर में नौ, एयरफोर्स गेट के पास छह, बहेड़ी में पांच लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं, शास्त्री नगर, गांधी नगर, करमपुर चौधरी, राधेश्याम एन्क्लेव, नवोदय होम्स, आवास विकास, नैनीताल रोड, बीडीए कॉलोनी, दातागंज, पुलिस लाइन, घेर जाफर खां, लक्ष्मीपुर, इंवर्टिस छात्रावास समेत अन्य इलाकों में बड़ी तादाद में लोग संक्रमण की चपेट में हैं। साथ ही, तीन सौ बेड कोविड अस्पताल के एक एलटी समेत तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिली है।

सीएचसी अधीक्षक समेत पांच कर्मचारी संक्रमित
बिथरी चैनपुर। बिथरी सीएचसी में भी कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मयंक मिश्रा, चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिखा, एलटी रमेश मनी, एलटी प्रियंका यादव, नेत्र परीक्षण अधिकारी विशाल सक्सेना, सचिन प्रताप सहित दो स्टॉफ नर्स की एंटीजन किट द्वारा जांच करने पर संक्रमित मिले हैं। जिन्हें होम आइसोलेशन पर भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed