फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   35 lakh deposited as tax from crockery showroom, investigation continues

Bareilly News: क्रॉकरी शोरूम से बतौर कर जमा कराए 35 लाख, जांच जारी

Fri, 19 May 2023 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
35 lakh deposited as tax from crockery showroom, investigation continues
बरेली। प्रेमनगर स्थित क्रॉकरी शोरूम पर छापा के बाद बृहस्पतिवार को बतौर कर 35 लाख रुपये स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच (एसआईबी) ने जमा कराए हैं। हालांकि, दस्तावेजों की जांच अभी जारी है। अधिकारियों नन्बताया कि जैसे-जैसे जांच में कर चोरी की परतें खुलती रहेंगी, वसूली जारी रहेगी। उधर, दिल्ली से प्राप्त फर्जी दस्तावेजों पर पंजीकृत फर्मों की भी पड़ताल शुरू होने की सुगबुगाहट है।
विज्ञापन

बुधवार को जीएसटी का प्रवर्तन दल कर चोरी की आशंका में एसआईबी जांच के लिए गाला एजेंसीज के क्रॉकरी शोरूम पर पहुंचा था। यहां बड़े पैमाने पर कर चोरी की आशंका जताई गई थी। देर रात तक चली जांच के बाद अफसर दस्तावेज साथ ले गए थे। अब तक हुई जांच में करीब 35 लाख रुपये की कर चोरी का पता चला है, जिसकी वसूली कारोबारी से कर ली गई है। जांच प्रक्रिया अभी जारी है। आगे और कर चोरी के मामले की पुष्टि होने पर वसूली की बात कही जा रही है। दूसरी ओर एसआईबी की कार्रवाई से व्यापारी वर्ग दहशत में हैं। छापा कार्रवाई के दौरान विरोध करने पहुंचे व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी भी बृहस्पतिवार को शांत रहे।
विज्ञापन

अलग-अलग टीमें करेंगी छापा कार्रवाई और सर्वे
जानकारी के मुताबिक जीएसटी विभाग की टीमें 60 दिनों तक सत्यापन और छापा कार्रवाई करेंगी। दोनों ही कार्रवाई अलग-अलग टीमों द्वारा की जाएगी। फर्मों ने पंजीकरण के दौरान फर्जी दस्तावेज लगाए हैं या नहीं, इसका भी सत्यापन होगा। सत्यापन के दौरान कार्रवाई नहीं होगी, बल्कि सही दस्तावेज मौके पर लिए जाएंगे। एसआईबी और मोबाइल स्क्वॉड उन प्रतिष्ठानों पर छापा कार्रवाई करेगा, जिनकी ओर से जीएसटी चोरी की जा रही है। इसमें दस्तावेज खंगाले जाएंगे और कर वसूली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

35 लाख रुपये जीएसटी और जुर्माना जमा करा लिया गया है। गणना अभी जारी है। सभी रिकॉर्ड की जांच पूरी होने के बाद ही आगे जानकारी दी जा सकेगी। - वीके शुक्ला, जीएसटी एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed