फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कृष्णाराज को टिकट न देने का निर्णय संसदीय बोर्ड का

कृष्णाराज को टिकट न देने का निर्णय संसदीय बोर्ड का

Sun, 31 Mar 2019 01:39 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
कृष्णाराज को टिकट न देने का निर्णय संसदीय बोर्ड का
बरेली। प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि शाहजहांपुर लोकसभा से निवर्तमान केंद्रीय मंत्री कृष्णाराज को टिकट न देने का निर्णय केंद्रीय संसदीय बोर्ड का है। उसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है। इस संबंध में वह इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते। उन्होंने कांग्रेस, सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान डरा हुआ है, लेकिन विपक्ष उसके सबूत मांगकर शहीदों का अपमान कर रहा है।
विज्ञापन

भाजपा के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुरेश खन्ना ने कहा कि भाजपा विचारधारा की राजनीति करती है, लेकिन सपा और बसपा में व्यक्तिगत और परिवार हित के लिए राजनीति की जाती है। यही भाजपा और बाकी दलों में अंतर है। सपा-बसपा गठबंधन पहले भी बहुत दिनों तक नहीं टिका। अब भी नहीं टिकेगा। कांग्रेस ने देश की आजादी के 70 साल में गरीबों को शौचालय नहीं दिए। मोदी जी ने मुफ्त इलाज को आयुष्मान योजना लागू की। किसानों के लोन माफ किए और उनके खातों में नगद रुपये भेजकर आमदनी बढ़ाने का प्रयास किया। नगर विकास मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वह जनता को स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर भाजपा सरकारों द्वारा किए जाने वाले कार्य समझाएं। सब कार्यकर्ता मोदी जी के प्रतिनिधि के तौर पर काम करें। कार्यक्रम में मेयर उमेश गौतम, डॉ. केएम अरोड़ा, रविंद्र सिंह राठौर, उमेश कठेरिया, संजीव अग्रवाल, डिप्टी मेयर, अतुल कपूर, मनोज यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन


संतोष का नामांकन दो अप्रैल को
सुरेश खन्ना ने बताया कि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार मृदुभाषी और सर्वसुलभ हैं। वह दो अप्रैल को नामांकन करने जा रहे हैं। उनके नामांकन में अधिक से अधिक कार्यकर्ता शामिल हों। बूथ पर जनसंपर्क अभियान चलाएं। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर ने बताया कि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के नामांकन में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहेंगे। नामांकन के बाद डिप्टी सीएम आंवला लोकसभा क्षेत्र में स्थानीय सांसद धर्मेंद्र कश्यप के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे। उसके बाद वह दूसरे लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed