{"_id":"5c69b907bdec22738b6aef72","slug":"31550432519-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल एन्क्लेव- मुंबई पहुंचकर डंप हो गई जेट एयरवेज के अफसरों की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल एन्क्लेव- मुंबई पहुंचकर डंप हो गई जेट एयरवेज के अफसरों की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सिविल एन्क्लेव से विमान सेवा शुरू करने के लिए जेट एयरवेज की रिपोर्ट कंपनी के मुंबई मुख्यालय पर पहुंचकर डंप हो गई है। कंपनी की तरफ से कोई निर्देश जारी न होने से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारी हाथ पर हाथ धरकर बैठे हैं। एयरपोर्ट के उद्घाटन में लगातार देरी से अधिकारियों में तनाव भी बढ़ता जा रहा है। उधर, एयरपोर्ट के मेन गेट पर रोड बनाने का काम पूरा हो गया है। हालांकि पानी और इंटरनेट का कनेक्शन अब तक नहीं मिल सका है।
हवाई अड्डे पर उद्घाटन को लेकर तिथि आगे बढ़ती जा रही है। हवाई अड्डे से विमान सेवा जेट एयरवेज कंपनी को देनी है। हाल में दिल्ली से कंपनी का स्टाफ प्रशासनिक अधिकारी समीर के नेतृत्व में यहां आया था। कंपनी की टीम ने हवाई अड्डे की बिल्डिंग, एप्रेन, टैक्सी-वे का काम देखा था। साथ ही कंपनी के अधिकारियों ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के संयुक्त महाप्रबंधक राजीव कुलश्रेष्ठ और एडीएम सिटी महेंद्र कुमार के साथ भी एयरफोर्स के परिसर में बैठक की थी। साथ ही विमानों के लिए एयरफोर्स का इस्तेमाल होने वाले रनवे भी देखा था। टेक्निकल और सिक्योरिटी के इंतजामों को भी देखा था। कंपनी की टीम ने निरीक्षण के बाद इस काम को ओके कर दिया था। जेट एयरवेज की टीम ने दिल्ली पहुंचकर हवाई अड्डे को लेकर पूरी रिपोर्ट मुंबई हेडक्वार्टर भेज दी, लेकिन अब तक वहां से इसे लेकर कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं। जेट एयरवेज के अधिकारियों का कहना है कि मुंबई से ही अंतिम निर्णय आना है।
बरेली हवाई अड्डे के निरीक्षण के बाद मैंने अपनी रिपोर्ट मुंबई हेडक्वार्टर भेज दी है। यह कहना मुश्किल है कि विमान सेवा की शुरूआत कब तक हो जाएगी। हालांकि मेरी रिपोर्ट के आधार पर यहां प्लेन उड़ाने के लिए तैयारियां लगभग ओके हैं।
विज्ञापन
- समीर, प्रशासनिक अधिकारी, जेट एयरवेज
विमान सेवा शुरू करने के लिए जेट एयरवेज की तरफ से कोई आदेश नहीं आया है। हम लोग यहां कंपनी के दिल्ली मुख्यालय से आर्डर जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
-एसके सिंह, निदेशक, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण