फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आसमान में सारंग और जमीं पर तालियों की गूंज

आसमान में सारंग और जमीं पर तालियों की गूंज

Sun, 21 Oct 2018 09:44 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
आसमान में सारंग और जमीं पर तालियों की गूंज
बरेली। त्रिशूल एयरबेस में 20 और 21 अक्तूबर को एयर शो का रोमांचक आयोजन हुआ। रविवार को समापन समारोह पर खूब धूम रही। इस मौके पर पर सारंग की कलाबाजियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रही। पिछले दो दिनों से चल रहे एयर शो में ग्रामीण और शहर के कई स्कूलों के बच्चों ने एयर क्राफ्ट की जानकारी हासिल की। कार्यक्रम में स्टूडेंट्स समेत एयरबेस के ऑफिसर और एयर वैरियर्स समेत उनके परिवार के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

समापन समारोह के मौके पर सारंग टीम के विंग कमांडर, स्क्वाड्रन लीडर समेत चार एयर वैरियर्स ने करीब 20 मिनट तक आसमान में हेलीकॉप्टरों की कलाबाजियां दिखाईं। एयर शो में सारंग हेलीकॉप्टर को बिल्कुल नजदीक से गुजरते देख लोग दंग रह गए। हर एक स्टेप पर दर्शक और विद्यार्थी तालियां बजाकर उनका जोश बढ़ाते रहे। वहीं, मौजूद लोगों ने इस पल को यादगार बनाने के लिए स्मार्टफोन में दृश्य भी कैद किए। एयरबेस में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों पर ज्यादा फोकस था। समापन के दिन केंद्रीय विद्यालय एयरफोर्स स्टेशन समेत अन्य स्कूलों के विद्यार्थी एयरबेस पहुंचे। समापन के बाद विद्यार्थियों से सारंग टीम के सदस्य रूबरू हुए। विद्यार्थियों ने एयरफोर्स से जुड़ी जानकारी ली।
विज्ञापन


विद्यार्थियों में दिखी आसमान छूने की हसरत
यह कौन सा फाइटर प्लेन है? मुझे भी पायलट की तरह आसमान में उड़ान भरना है? इसके लिए हमें क्या करना होगा? समारोह में विद्यार्थियों के ऐसे सवालों के जवाब एयर वैरियर्स देते रहे। ज्यादातर सवाल एयर वैरियर्स के रेस्क्यू, हवाई दुर्घटना, उस के कारणों को जानना, सुरक्षा और एयरफोर्स में करियर से जुड़े हुए थे। जिनके जवाब पाकर विद्यार्थी काफी खुश हुए। कार्यक्रम की जानकारी पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (डिफेंस) गार्गी मलिक सिन्हा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed