{"_id":"61f04c4f46c39f313f0c2626","slug":"30-lakh-rupees-and-jewelery-of-cloth-merchant-grabbed-bareilly-news-bly4736122117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा कारोबारी के 30 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ा कारोबारी के 30 लाख हड़पे
विज्ञापन
बरेली। सीबीगंज के कपड़ा व्यापारी की पत्नी ने श्यामवीर के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि श्यामवीर ने उनके 30 लाख रुपये और लाखों के जेवर हड़प लिए हैं।
कैंफर स्टेट कॉलोनी के कपड़ा व्यापारी अमरजीत सिंह की पत्नी अरविंद कौर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनके पति ने 2018 में कारोबार के लिए सीबीगंज की लेवर कॉलोनी में रहने वाले श्यामवीर से चार लाख रुपये ब्याज पर उधार लिए थे। इसके बदले में श्यामवीर ने अमरजीत से कुछ ब्लैंक चेक ले लिए थे। समय-समय पर श्यामवीर को ब्याज दिया जाता रहा। 2020 में कोरोना काल के दौरान अमरजीत ब्याज नहीं दे सके तो श्यामवीर ने चक्रवर्ती ब्याज लगाकर रकम बढ़ा दी। आरोप है श्यामवीर ने अमरजीत पर पुस्तैनी मकान अपने नाम करने का दबाव बनाया। मजबूरी में अमरजीत और उनके भाई ने 70 लाख रुपये में मकान का सौदा तय कर दिया। श्यामवीर ने 40 लाख 14 हजार रुपये देकर मकान का बैनामा अपने करा लिया। बाकी रकम जल्द देने की बात कही।
अरविंद कौर का कहना है कि कुछ समय बाद अमरजीत को दस लाख रुपये की जरूरत पड़ी तो उन्होंने श्यामवीर से अपने बकाया रुपये मांगे। तब उसने फिलहाल रुपये न होने की बात कहते हुए अपने पिता वीरेंद्र सिंह से 10 प्रतिशत ब्याज पर रुपये दिलाने की बात कही। बतौर गारंटी उन्होंने पांच चेक भी ले लिए। साथ ही 33.05 तोला सोना गिरवी रखवा लिया। कोरोना काल के बाद जब दोनों भाइयों ने शेष तीस लाख रुपये और जेवर वापस मांगे तो वह टालने लगा। कई बार कहने के बाद भी उसने रकम वापस नहीं की। दो वर्ष पूर्व अमरजीत की पल्सर बाइक भी ले गया।
विज्ञापन
अरविंद कौर का कहना है कि श्यामवीर की नीयत खराब हो गई है। वह तीस लाख रुपये, जेवर और बाइक नहीं देना चाहता। 15 दिन पूर्व वह लाइसेंसी बंदूक लेकर अमरजीत की दुकान में घुस आया और धमकी देने लगा कि दो लाख रुपये नहीं दिए तो किसी को जिंदा नहीं छोड़ेगा। अरविंद कौर की शिकायत पर सीबीगंज पुलिस ने श्यामवीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।