{"_id":"6827abba8cf28939360616ca","slug":"25-more-e-buses-will-soon-be-added-to-the-fleet-of-city-bus-service-bareilly-news-c-4-lko1064-642076-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सिटी बस सेवा के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 25 और ई-बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सिटी बस सेवा के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 25 और ई-बसें
विज्ञापन
बरेली। सिटी बस सर्विसेज के तहत संचालित हो रही सिटी बस सेवा के बेड़े में 25 और ई-बसों को शामिल करने की तैयारी है। इसी साल यह बसें मिल जाएंगी। इसके बाद शहर के लोगों को कई अन्य लोकल रूटों पर भी आरामदायक और सुविधाजनक एसी बस सेवा मिलने लगेगी।
सिटी बस सेवा के तहत अब तक तीन रूटों पर 25 ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें बरेली-मनौना धाम रूट पर सबसे ज्यादा बसें हैं। इसके अलावा बरेली-शीशगढ़ और बरेली-शेरगढ़ के बीच भी ई-बसों का संचालन हो रहा है। लोड फैक्टर के लिहाज से लगातार सुधार के बाद अब नए रूटों पर भी बस सेवा शुरू की जानी है। बरेली-फरीदपुर, बरेली-फतेहगंज, बरेली-देवचरा-भमोरा, बरेली-फतेहगंज रूटों पर भी सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग की जा रही है।
पिछले दिनों मंडलायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शहर में 14 स्थानों पर ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए जमीन तलाशने का आदेश दिया गया था। इसको लेकर भी संबंधित विभाग तेजी से काम कर रहे हैं। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि बेड़े में 25 और बसों को शामिल करने की योजना पर काम चल रहा है। संवाद