फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   24 electric buses will now run in the bareilly city

Bareilly News: शहर में अब दौड़ेंगी 24 इलेक्ट्रिक बसें, न्यूनतम किराया बढ़ाकर 11 रुपये किया

Tue, 21 Mar 2023 01:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Mar 2023 01:42 PM IST
सार

बरेली में 10 नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन सोमवार से शुरू हो गया। शहर में दो रूटों पर सुबह छह से रात दस बजे तक बसों का संचालन होगा।

विज्ञापन
24 electric buses will now run in the bareilly city
सिटी बस में बैठे राज्यमंत्री अरुण कुमार, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड की 10 नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन सोमवार से शुरू हो गया। पहले दिन दूसरी शिफ्ट में औपचारिक संचालन ही हो सका। स्वाले नगर स्थित डिपो में राज्यमंत्री अरुण कुमार, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल समेत अन्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया।

विज्ञापन


सिटी बस सेवा में 25 बसों का संचालन होना है। करीब एक वर्ष पहले 15 बसें मिलने के बाद इनका संचालन फरीदपुर रोड पर शुरू कर दिया गया था। एक बस दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण डिपो में खड़ी है। फरवरी में 10 नई ई-सें मिल गई थीं। इनका संचालन होली से पहले होना था। लेकिन रजिस्ट्रेशन समेत अन्य औपचारिकताओं में देरी के कारण संचालन शुरू नहीं हो सका।

विज्ञापन

न्यूनतम किराया बढ़ाकर 11 रुपये किया 

अब फरीदपुर रोड पर चल रहीं 14 अन्य सिटी बसों को भी शहर के रूटों पर लाने की तैयारी है। ई-बसों के संचालन के लिए शहर में दो रूट तय किए हैं। इनमें एक रूट करीब 14 और दूसरा 24 किमी का है। अब तक सिटी बस का न्यूनतम किराया पांच रुपये था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 11 रुपये कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरी झंडी दिखाने के बाद मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, डीएम शिवाकांत द्विवेदी और नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने हल्की बूंदाबांदी के बीच सिटी बस में सफर किया। इस दौरान बीडीए के वीसी जोगिंदर सिंह, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, विधायक संजीव अग्रवाल, प्रबंध निदेशक सिटी बस दीपक चौधरी, एआरएम राजेश पाठक आदि भी रहे।

सुबह छह से रात दस बजे तक चलेंगी बसें

सिटी बसों का शहर में दो रूटों पर सुबह छह से रात दस बजे तक संचालन होगा। अधिकतम 24 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए 38 रुपये किराया देना होगा। रूट नंबर दो स्वाले नगर से डेलापीर, कुर्मांचल नगर, एयरपोर्ट, फन सिटी, फिनिक्स मॉल, सेटेलाइट, श्यामगंज, बरेली कॉलेज, अयूब खां चौराहा, जंक्शन की दूरी करीब 24 किमी है। 

रूट नंबर एक पर अधिकतम 14 किमी दूरी तय करने के लिए 27 रुपये किराया देना होगा। इस रूट पर स्वाले नगर, कर्मचारी नगर, बसंत विहार, मिनी बाईपास, इज्जतनगर, आईवीआरआई, डेलापीर, डीडीपुरम, पुराना पास्पोर्ट कार्यालय, प्रेमनगर थाना, ईंट पजाया चौराहा, बरेली कॉलेज, विकास भवन, गांधी उद्यान, बियावान कोठी, मालियों की पुलिया, सैटेलाइट होते हुए सिटी बसों का संचालन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed