फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   इलेक्शन दफ्तर में रहा सन्नाटा, कलक्ट्रेट खुला लेकिन कामकाज ठप

इलेक्शन दफ्तर में रहा सन्नाटा, कलक्ट्रेट खुला लेकिन कामकाज ठप

Thu, 25 Apr 2019 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
इलेक्शन दफ्तर में रहा सन्नाटा, कलक्ट्रेट खुला लेकिन कामकाज ठप
बरेली। मतदान के बाद बुधवार को सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों और कर्मचारियों में थकान का असर साफ दिखाई दिया। करीब महीने भर से चहल-पहल के बाद बुधवार को इलेक्शन कार्यालय में सन्नाटा छाया रहा। दफ्तर तो खुला लेकिन कर्मचारी नदारद थे। ज्यादातर कर्मचारी परसाखेड़ा में चुनाव संबंधी रिपोर्ट बनाने के लिए चले गए थे। इसके अलावा कलक्ट्रेट के भी तमाम दूसरे कार्यालयों का भी यही हाल था। यहां भी अधिकांश अधिकारियों के ऑफिस बंद थे। कुछ कर्मचारी बैठे भी थे, लेकिन कोई काम नहीं हो रहा था। ऐसे में छोटे-मोटे काम कराने के लिए आए लोग इधर-उधर भटकने के बाद वापस चले गए।
विज्ञापन

10 मार्च को आचार संहिता लगने के साथ ही जिला प्रशासन चुनाव की तैयारियों में लग गया था। अप्रैल की शुरुआत में इलेक्शन दफ्तर भी काफी सक्रिय हो गया। इसके बाद मतदान से पहले तक यहां अधिकारियों के आने-जाने के साथ ही चुनाव तैयारियों में जुटे कर्मचारी, प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं का दिनभर आना जाना लगा रहा, लेकिन मंगलवार को मतदान के बाद बुधवार को माहौल बदल गया। इलेक्शन ऑफिस में सुबह से काफी सन्नाटा था। दिन में एक-दो कर्मचारी दिखाई दिए। कुछ फाइलें और कागज ले जाने के बाद वे भी चले गए। इसके बाद में उसमें ताला लग गया। इसके अलावा कलक्ट्रेट के दूसरे कार्यालयों का भी यही हाल रहा। सिटी मजिस्ट्रेट के कार्यालय में भी एक-दो कर्मचारी ही थे। एडीएम वित्त मनोज कुमार पांडेय भी नहीं थे। डीएम कार्यालय में कुछ कर्मचारी कुर्सियों पर बैठे थे, लेकिन एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एडीएम सिटी महेंद्र कुमार सहित दूसरे अधिकारी न होने से विभागीय काम नहीं हो पा रहे थे। कलक्ट्रेट में दो बजे के बाद सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed