{"_id":"5c929496bdec2213fb2cc2b3","slug":"21553110166-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर शहर में चौपट हुई सफाई सफाई निरीक्षक का इंक्रीमेंट रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर शहर में चौपट हुई सफाई सफाई निरीक्षक का इंक्रीमेंट रुका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। तमाम निर्देशों के बावजूद सफाई कर्मियों ने होली पर सफाई व्यवस्था को चौपट कर दिया। व्यवस्था का जायजा लेनेे निकले नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. को भी आईवीआरआई रोड पर गंदगी मिली तो निगम के व्हाट्सएप ग्रुप पर उन्होंने क्षेत्र के सफाई निरीक्षक को तलब किया। मगर वहां से कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने इंक्रीमेंट रोकने के आदेश जारी कर दिए।
होली पर सफाई, पेयजल आदि व्यवस्थाएं बेहतर रखने के लिए नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने अधिकारियों की ड्यूटी लगाई थी। इसमें निर्माण, स्वास्थ्य, जलकल एवं टैक्स विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई थी। आदेश का अनुपालन जांचने के लिए बुधवार सुबह नगर आयुक्त स्वयं निरीक्षण को निकले तो आईवीआरआई रोड पर उन्हें गंदगी मिली। इस पर उन्होंने निगम के व्हाट्सएप ग्रुप पर क्षेत्र के सफाई निरीक्षक को तलब किया, मगर कोई जवाब नहीं मिला। इस पर नगर आयुक्त ने व्हाट्सएप पर ही सफाई निरीक्षक का इंक्रीमेंट रोकने का आदेश जारी कर दिया।
जगह-जगह लगे मिले कूड़े के ढेर
बुधवार को ईसाइयों की पुलिया से श्यामगंज चौराहा, चौपुला पर सेतु निगम के साइट ऑफिस, एजाजनगर गौटिया में सामुदायिक केंद्र के पास, चौपुला से मालगोदाम रोड पर जंक्शन तक जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे मिले। इसके अलावा कालीबाड़ी पर भी जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे थे।
विज्ञापन
रोहली टोला में सड़क पर सीवर का पानी
वार्ड 53 रोहली टोला में बुखारपुरा दर्जी वाले चौक पर सीवर चोक होने से सड़क पर गंदा पानी भरा हुआ है। वहां के रहने वाले इम्त्यिाज ने बताया कि यह समस्या दो महीने से बनी है, निगम में शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हुआ।