फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ग्रामीण को उठाने पहुंची पुलिस पर हमला

ग्रामीण को उठाने पहुंची पुलिस पर हमला

Mon, 04 Jun 2018 01:21 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण को उठाने पहुंची पुलिस पर हमला
पुवायां (शाहजहांपुर)।
विज्ञापन

सराफा व्यापारी की दुकान में नौ मई की रात हुई चोरी के खुलासे के लिए ग्रामीण को उठाने निगोही के गांव ईसापुर पहुंची पुवायां पुलिस पर ग्रामीणों ने हमलाकर जमकर मारपीट की। मजबूरन पुलिस टीम को भागना पड़ा। इस दौरान एक सिपाही मौके पर ही छूट गया, जिसे लोगों ने जमकर पीटा। बाद में किसी तरह सिपाही ने भागकर जान बचाई।
पुवायां पुलिस रविवार दोपहर गांव ईसापुर पहुंची। टीम में दो एसआई और तीन सिपाही शामिल थे। पुलिस ने गांव के पर्वत सिंह के घर दबिश देकर उसे पकड़ा तो मौके पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पर्वत सिंह के अपराध के बारे में जानकारी चाही तो पुलिस टीम ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। इस पर ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और पर्वत सिंह को पुलिस से छुड़ाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने पुलिस टीम से मारपीट शुरू कर दी। इस पर पुलिस पर्वत सिंह को वाहन में डालकर भाग निकली, लेकिन सिपाही अमित कुमार मौके पर ही छूट गया। गांव के लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और उसे बंधक बना लिया।
विज्ञापन

सिपाही के गांव में छूट जाने के कारण पुलिस टीम भी गांव से कुछ दूर आकर रुक गई, लेकिन अधिकारियों को मामले की जानकारी देने की जरूरत नहीं समझी गई। इसके बाद गांव के लोग सिपाही अमित को बाइक पर बिठाकर दूसरे गांव भटपुरा में रहने वाले प्रधान के यहां ले जाने लगे। रास्ते में पुलिस टीम को देख सिपाही अमित ने बाइक से छलांग लगा दी। इसके बाद ईसापुर के लोग भी बाइक लेकर भाग निकले और पुलिस टीम सिपाही को लेकर पुवायां चली आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुवायां पुलिस के कहीं भी दबिश देने और पुलिस के साथ मारपीट होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। सराफा व्यापारी के यहां चोरी के खुलासे से संबंधित कोई मामला भी संज्ञान में नहीं है। जानकारी कराई जाएगी।

- जितेंद्र सिंह, सीओ पुवायां

निगोही के गांव ईसापुर से पर्वत सिंह को सराफा व्यापारी के यहां हुई चोरी के मामले में पूछताछ के लिए लाया गया है। किसी को पकड़ने के दौरान पुलिस टीम के साथ धक्का मुक्की हो जाती है। ईसापुर में भी ऐसा ही हुआ है। मारपीट की बात निराधार है।
- सुधाकर पांडे, कोतवाली प्रभारी पुवायां

मामला मेरे संज्ञान में आया है। सीओ से जांच कराई जा रही है, इसमें जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. एस चन्नप्पा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed