{"_id":"5991dff24f1c1b555f8b46a8","slug":"21502732274-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाते बजाते धूमधाम से निकली शोभायात्रा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाते बजाते धूमधाम से निकली शोभायात्रा यात्रा
Updated Tue, 15 Aug 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
गाते बजाते धूमधाम से निकली शोभायात्रा
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
राजेंद्र नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर का 27वां वार्षिकोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी-श्रीराधाष्टमी महोत्सव शोभायात्रा के साथ सोमवार देर शाम से शुरू हो गया। शाम सवा छह बजे मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जो क्षेत्र में घूमती हुई पुन: मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।
श्री बांके बिहारी कल्याण समिति की ओर से निकाली गई शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर केके अस्पताल राजेंद्र नगर, जनकपुरी आदि क्षेत्रों में घूमती हुई मंदिर पर आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान भक्तगण नृत्यगान करते चल रहे थे। बैंडबाजे धार्मिक धुनें निकाल रहे थे। महिला मंडल की शीला रस्तोगी, सुमित्रा, पम्मी साहनी चंद्रा, ममता तनेजा, नीलम साहनी, मालती संतोष अरोड़ा आदि ने भजन गाए। यात्रा के मार्ग में कई जगह धर्म परायण जनता ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और शोभायात्रा में शामिल लोगों को प्रसाद के रूप में जलपान कराया। इस दौरान अध्यक्ष जेपी भाटिया, सचिव विजय कुमार गुप्ता, विजय बंसल, होशियार सिंह, संजीव गुलाटी, दिनेश तनेजा, केेके सिंघल, मनोहर लाल आदि ने सहयोग किया।