फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   21 thousand lamps were lit in bareilly police lines on diwali

Diwali 2023: 21 हजार दीयों से जगमग हुई बरेली पुलिस लाइन, दिखा अयोध्या सा नजारा, अफसरों ने बांटी खुशियां

Sun, 12 Nov 2023 07:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Nov 2023 07:02 AM IST
सार

बरेली में शासन की मंशा के अनुरूप इस बार पुलिस लाइन परिसर में भव्य दीपोत्सव मनाया गया। यहां 21000 दीप जलाकर बच्चों के साथ दिवाली मनाई गई। 

विज्ञापन
21 thousand lamps were lit in bareilly police lines on diwali
दिवाली 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली पर जहां एक तरफ रामनगरी अयोध्या 22.23 लाख दीयों की रोशनी से जगमग हो उठी, वहीं दूसरी तरफ बरेली की पुलिस लाइन में भी 21 हजार दीये जलाए गए। शासन की मंशा के अनुरूप इस बार पुलिस लाइन परिसर में भव्य दीपोत्सव मनाया गया। एडीजी व आईजी समेत जिले के अफसर मौजूद रहे। 21000 दीप जलाकर बच्चों के साथ दिवाली मनाई गई। 

विज्ञापन


दीपावली की पूर्व संध्या पर पुलिस लाइन में दीप प्रज्ज्वलित कर पुलिसकर्मियों के बच्चों को मिठाइयां, उपहार, मोमबत्ती, फल आदि वितरित कर उनके साथ पर्व मनाया गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी पीसी मीना, आईजी डॉ. राकेश सिंह, एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, एसपी सिटी राहुल भाटी, एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह व एसपी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह ने आर्य समाज अनाथालय, थाना कोतवाली क्षेत्र में पहुंचकर गरीब व अनाथ बच्चों को मिठाइयां, मोमबत्ती, फल, कंबल, बिस्किट आदि वितरित किए। 

आईजी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि उन्होंने रेंज के चारों जिलों की पुलिस लाइन में इसी तरह का दीपोत्सव मनाने का निर्देश दिया है। हर जिले में 21000 दीप जलाए गए हैं।

दीपोत्सव पर घरों से लेकर सरकारी भवनों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। छोटी दिवाली पर पूरा शहर रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर हो गया। मुख्य मार्ग भी डिवाइडर पर लगी लाइटों से जगमगा उठे। 

सुख-समृद्धि के पर्व दिवाली को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। शनिवार को देर रात लोगों ने बाजार में खरीदारी की। मिठाई और गिफ्ट की दुकानों में खासी भीड़ रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed