फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   21 great donors donated blood to save life

Bareilly News: रक्तदान शिविर

Tue, 06 Feb 2024 03:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 06 Feb 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
21 great donors donated blood to save life
नवाबगंज। जरूरतमंदों की जान बचाने का संकल्प लेकर सोमवार को नवाबगंज तहसील परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 21 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन


दूसरों की जिंदगी बचाने की अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम के तहत आयोजित शिविर का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष प्रेमलता राठौर, एसडीएम नहनेराम और ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार ने किया। एसडीएम ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। रक्तदान को स्वास्थ्य के लिए लाभदायक बताया।
डॉ. आशुतोष गंगवार ने कहा कि रक्तदान से कमजोरी नहीं होती। शिविर अपराह्न तीन बजे तक चला। इस दौरान 21 महादानियों ने रक्तदान किया। शिविर में उद्योग व्यापार मंडल, शिक्षक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी, छात्र और पुलिसकर्मी शामिल हुए। इस दौरान तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, नीरेंद्र सिंह राठौर, ब्लड बैंक के मनोज कुमार, जनसंपर्क अधिकारी छाया शर्मा, आशा रानी, संतराम, अजीम, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

48 की उम्र में 44वीं बार किया रक्तदान
मुड़िया तेली गांव के मुकेश गंगवार ने 48 वर्ष की उम्र में सोमवार को 44वीं बार रक्तदान कर मिसाल कायम की है। नगर के मोहल्ला गांधी टोला निवासी शानू गुप्ता ने 17वीं बार रक्तदान किया। राधा-कृष्ण मंदिर के पास रहने वाले प्रिंस कपूर ने 24वीं बार और मेडिकल स्टोर संचालक कपिल शर्मा ने 17वीं बार रक्तदान किया। अखिलेश गंगवार ने बताया कि वह सातवीं बार रक्तदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने भी किया रक्तदान
प्रिंस गुप्ता, सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. फारूख, नीरज भाष्कर, इंस्पेक्टर अपराध विनोद कुमार यादव, सोमेंद्र देव, रंजीत उर्फ राजा, कृष्णपाल, नाजिम, एडवोकेट बुद्धसेन कश्यप, उपेंद्र कुमार, उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता उर्फ लल्लू, आशीष गुप्ता, जितेंद्र चड्ढा, भूपराम, राहुल कुमार, आलोक कसौधन ने भी रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed