फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   यानी स्कूली बच्चे फिर पहनेंगे आधा स्वेटर

यानी स्कूली बच्चे फिर पहनेंगे आधा स्वेटर

Tue, 25 Sep 2018 11:29 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 25 Sep 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
यानी स्कूली बच्चे फिर पहनेंगे आधा स्वेटर
बेसिक शिक्षा विभाग इस बार भी बच्चों को सस्ते ही स्वेटर बांटेगा। यानी बच्चे इस साल भी आधा स्वेटर ही पहनेंगे, क्योंकि 200 रुपये में पूरा स्वेटर आना तो मुमकिन ही नहीं है। विभाग ने बच्चों के स्वेटर खरीद के रेट इस बार भी दो सौ रुपये ही रखे हैं। उसमें भी कमीशनबाजी का खेल चलना है। जाहिर है कि बड़ी संख्या में बच्चों को स्वेटर मिलना ही मुश्किल हैं और जिन्हें मिलेंगे भी उनकी क्वालिटी का अंदाज लगाया जा सकता है। बहरहाल, शासन की तरफ से 31 अक्तूबर तक सभी बच्चों को स्वेटर बांटने के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

करीब तीन हजार परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक पढ़ने वाले करीब सवा तीन लाख बच्चों को इस बार स्वेटर खरीदकर देने हैं। इसके लिए प्रत्येक स्कूल में बनी विद्यालय प्रबंध समिति को खरीद करनी है। टीचरों का कहना है कि इस महंगाई में महज दो सौ रुपये में बच्चों का बढ़िया क्वालिटी का स्वेटर दे पाना मुमकिन नहीं है। पिछली बार भी स्वेटर की इतनी ही रकम निर्धारित थी। इससे बड़ी संख्या में अभिभावकों ने ये शिकायत की थी कि उनके बच्चों को स्वेटर ही नहीं मिले हैं। शासन ने पहली किस्त के तौर पर सौ रुपये स्वेटर का ही बजट दिया था। बाद में सौ रुपये की दूसरी किस्त मिलने के बाद स्वेटर की खरीद में फर्जीवाड़ा हुआ। इस मामले की जांच भी हुई लेकिन बाद में सारा मामला दबा दिया गया। हालांकि इस बार विभागीय अधिकारी खरीद में पूरी पारदर्शिता बरतने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed