फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Congress protest on petrol price rise

कांग्रेसजनों ने पेट्रोल मूल्य वृद्धि पर किया प्रदर्शन

Fri, 25 May 2018 01:26 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 25 May 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
Congress protest on petrol price rise
cong protest
जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेसजनों ने सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना देकर डीजल-पेट्रोल मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय और महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार बड़ी-बड़ी कंपनियों और अपने दोस्तों को आर्थिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से देश में पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में लगातार वृद्धि किए जा रही है। कांग्रेस पार्टी अब इन काले कारनामों पर चुप नहीं बैठेगी। बाद में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। धरना प्रदर्शन में प्रेमप्रकाश अग्रवाल, नरेंद्र पाल सिंह गंगवार, अजय शुक्ला, इंजीनियर अनीस अहमद खां, देवपाल सिंह चौहान, योगेश जौहरी, अंजुम सहाय बिसारिया तथा सुरेश चंद्र वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


रिक्शों पर रखीं मोटर साइकिलें
पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि को लेकर यूथ कांग्रेस के बरेली लोकसभा क्षेत्र इकाई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महेंद्र सिंह के नेतृत्व में चौकी चौराहा से कलक्ट्रेट तक मोटर साइकिलों को रिक्शों पर लादकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए महेंद्र सिंह ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों पर केंद्र की मोदी सरकार चुप है। पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में भी नहीं लाया जा रहा है। गरीब आम जनता के हितों को अनदेखा किया जा रहा है। संगठन जनपद की सभी तहसीलों में पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में जिया उर रहमान, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय, अमजद सलीम, अनुज भारद्वाज, आदर्श ठाकुर, गुलशन कुमार आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed