{"_id":"5cc75dfebdec22076a498bc1","slug":"191556569598-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे से डरा विश्वविद्यालय, स्थायी रहेेगा बरेली कॉलेज का परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे से डरा विश्वविद्यालय, स्थायी रहेेगा बरेली कॉलेज का परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सेमेस्टर और प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाओं के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने परीक्षा केंद्र तय कर दिए हैं। पिछले साल एलएलबी की परीक्षा के दौरान हुए हंगामे से डरे विश्वविद्यालय ने इस बार बरेली कॉलेज का परीक्षा केंद्र स्थायी ही रखा है।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित सेमेस्टर-प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाएं दस मई से शुरू होंगी। करीब 50 हजार विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। इसको लेकर विश्वविद्यालय में तेजी से तैयारियां चल रही हैं। सोमवार को महाविद्यालयों के परीक्षा केंद्र भी तय कर दिए हैं। लेकिन बरेली कॉलेज का परीक्षा केंद्र स्थायी ही रखा गया है। बता दें कि पिछले साल बरेली कॉलेज का परीक्षा केंद्र महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय को बनाया गया था। परीक्षा के दौरान एलएलबी के छात्रों ने वहां न सिर्फ हंगामा किया बल्कि उड़नदस्ते के एक प्रोफेसर को परीक्षा कक्ष में बंधक बना लिया था। जमकर हुए हंगामे के चलते पुलिस भी बुलानी पड़ी था। इसके बाद बाकी परीक्षा पुलिस और विश्वविद्यालय टीम की सतत निगरानी में हुई थी। इस हंगामे से डरे तमाम कॉलेजों ने इस बार बरेली कॉलेज के छात्रों की अपने यहां परीक्षा कराने से इंकार कर दिया था। इस हालात को देखते हुए विश्वविद्यालय ने बरेली कॉलेज का सेंटर स्थायी कर दिया है।
‘सेमेस्टर एवं प्रोफेशनल कोर्स के परीक्षा केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। परीक्षाएं दस मई से प्रारंभ होंगी। बरेली कॉलेज का परीक्षा केंद्र वहीं पर रहेगा।’
विज्ञापन
- संजीव कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक