फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ट्रांसपोर्टनगर में तैयार होगा पोलिंग पार्टी और फोर्स के वाहनों का रूट मैप

ट्रांसपोर्टनगर में तैयार होगा पोलिंग पार्टी और फोर्स के वाहनों का रूट मैप

Mon, 25 Mar 2019 01:47 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टनगर में तैयार होगा पोलिंग पार्टी और फोर्स के वाहनों का रूट मैप
बरेली। निर्वाचन के लिए ट्रांसपोर्टनगर में हल्के और भारी वाहनों का रूट मैप तैयार किया जा रहा है। इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट महेंद्र कुमार के साथ ही डीएसओ और बीडीए सचिव को यह जिम्मेदारी दी गई है। डीएसओ की तरफ से हल्के और भारी वाहनों की उपलब्धता का खाका भी बना लिया गया है। ट्रांसपोर्टनगर से पोलिंग पार्टियों और पुलिस फोर्स को सिलसिलेवार किन क्षेत्रों में भेजा जाना है, इसका रोडमैप बीडीए सचिव को तैयार करना है।
विज्ञापन

चुनाव में वाहनों की उपलब्धता को लेकर जो रिपोर्ट बनाई गई है, उसके तहत 383 हल्के वाहन मतदान कार्य के लिए और पुलिस के लिए 171 वाहनों की जरूरत है। मगर प्रशासन के पास अभी 105 सरकारी छोटे वाहन हैं। 449 वाहनों की व्यवस्था अभी की जानी है। वहीं, मतदान कर्मियों के लिए 678 और पुलिस फोर्स के लिए 134 भारी वाहनों की जरूरत है। अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के लिए प्रशासन के पास 759 बस और 2128 ट्रक उपलब्ध हैं। इन सभी वाहनों का अधिग्रहण करके उन्हें ट्रांसपोर्टनगर में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed