फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बुराई पर हुई अच्छाई की जीत, रावण का हुआ अंत

बुराई पर हुई अच्छाई की जीत, रावण का हुआ अंत

Fri, 19 Oct 2018 11:49 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 19 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
बुराई पर हुई अच्छाई की जीत, रावण का हुआ अंत
आखिरकार जिस पल का इंतजार था, वह घड़ी शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे आ गई। जब राम ने रावण की नाभि में भरे अमृत कलश को बाण से सुखाकर रावण का वध किया। बुराई के प्रतीक के रूप में बना विशालकाय रावण अपने भाई कुंभकरण और बेटे मेघनाद के साथ धू-धू कर जल उठा और लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया। भगवान राम के हाथों रावण का वध होते ही मेला जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। परंपरानुसार लोग प्रतीकात्मक रावण की जली हुई अस्थियों को बला भगाने के लिए घर लेकर वापस लौटे।
विज्ञापन

विजयादशमी के अवसर पर मेले में शाम ढलते ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जैसे-जैसे दिन ढलता गया मेले की खुमारी बढ़ती गई। मेले में कलाकारों ने कई पारंपरिक भजनों पर नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान आतिशबाजी का सिलसिला जारी रहा। मेले में मौजूद मुख्य अतिथि व पदाधिकारियों ने रावण के अंत के बाद लोगों को भाईचारा, सौहार्द और शांति की कामना की। पर्वतीय समाज रामलीला, जोगीनवादा रामलीला समिति, सुभाषनगर की रामलीला सभा, कटरा चांद खां समेत अन्य समितियों ने दशहरा मेला में बुराई का दहन किया।
विज्ञापन


दहन से पहले राम रावण का हुआ युद्ध
रावण दहन से पहले मेला समितियों की ओर से मैदान में राम रावण का युद्ध कराया गया। इस दौरान दोनों ओर की सेनाओं में भी खूब युद्ध हुआ। इसी बीच राम ने रावण पर तीर चलाया, जिससे रावण रूपी बुराई का हमेशा के लिए अंत हो गया। पुतला दहन होते ही लोग दर्शकदीर्घा से मैदान की ओर दौड़ पड़े। जिन्हें रोकने में मौजूद पुलिसकर्मी भी असमर्थ रहे। लोग जले रावण की प्रतीकात्मक अस्थियां अपने-अपने घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉडल टाउन में दहन
बरेली दशहरा रामलीला समिति की ओर से रावण दहन किया गया। स्टेडियम रोड स्थित दशहरा ग्राउंड में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। शाम को श्री बांके बिहारी मंदिर से राजगद्दी शोभायात्रा निकाली गई, जो पारंपरिक मार्गों से होते हुए दशहरा ग्राउंड पहुंची। मेले में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, आईजी डीके ठाकुर, डीएम वीके सिंह ने भगवान श्रीराम की आरती उतारी। उद्घाटन मेयर उमेश गौतम ने किया। दहन से पहले आतिशबाजी प्रतियोगिता हुई। विजेता को पुरस्कार से नवाजा गया। फिर दहन के बाद आयोजन के समापन की घोषणा की गई। वहीं श्री रानी महालक्ष्मीबाई रामलीला समिति द्वारा रावण दहन मंचन के दौरान केंद्रीय मंत्री, मेयर समेत अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जानकारी मेला अध्यक्ष रामगोपाल मिश्रा ने दी।


गली-मोहल्लों और कॉलोनियों में भी फूंका गया रावण
मेले की भीड़ भाड़ और धक्का-मुक्की से बचने के लिए लोगों ने अपने अपने घरों या कॉलोनी में भी पुतला दहन किया। रावण दहन के लिए वह मार्केट से पुतला खरीदकर लाए और खुद ही पटाखे वगैरह बांधकर सामूहिक रूप से पुतला दहन किया। इसमें कालीबाड़ी, भरतौल, फाल्तूनगंज, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कॉलोनी, मॉडल टाउन, इंद्रा पार्क, कटरा चांद खां, सिन्धुनगर, राधेश्याम इंक्लेव, प्रेमनगर, पवन विहार व अन्य कॉलोनियों में बच्चों ने घर के बेकार पड़े सामानों से रावण बनाकर उसका दहन किया। इसके अलावा मोहल्ला कहरवान बिहारीपुर के बच्चों ने भी चंदा जुटाकर रावण का पुतला तैयार किया और फिर उसे खुद अपने ही हाथों से सजा दी। अभि, अंकुर सक्सेना, आयुष अग्रवाल, रचित, अभिषेक, हर्ष और वंश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed