{"_id":"5b8eccdc867a5548542ea2f7","slug":"191536085212-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन घोटाला: दस कोटेदारों की दुकानें निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन घोटाला: दस कोटेदारों की दुकानें निलंबित
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीओएस मशीनों को चकमा देकर घोटाला करने वाले जिन दस कोटेदारों पर एफआईआर कराई गई थी, उनकी दुकानें भी अब दुकानें निलंबित कर दी गई हैं। इनकी दुकानों के राशन कार्डधारकों को पास की दूसरी दुकानों से संबद्ध किया गया है। इस मामले में पीओएस मशीनों के दो आपरेटरों पर भी एफआईआर कराई जा चुकी है।
राशन वितरण के सिस्टम को पारदर्शी बनाने और हेराफेरी रोकने के लिए पिछले साल दुकानों पर पीओएस मशीनें लगानी शुरू की गई थीं। विजन टेक कंपनी को बरेली जिले में मशीनें लगाने की जिम्मेदारी दी गई थी। मिली। दूसरे जिलों में भी ऐसी ही एजेंसियाें को यह जिम्मेदारी दी गई थी। इन कंपनियों ने कोटेदारों की साठगांठ से प्रदेश के 43 जिलों में घोटाले किए हैं। यह घोटाला खुलने के बाद बरेली में 12 कोटेदारों को चिह्नित किया गया था। खाद्य आयुक्त आलोक कुमार सभी जिलों के अफसरों को जांच कराकर कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया था। इसके बाद बरेली में दस कोटेदारों और विजन टेक आपरेटरों पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी। अब प्र्रशासन ने इनकी दुकानें भी निलंबित कर दी हैं। निलंबित कोटेदारों को नोटिस जारी किए गए, उनका जवाब संतोषजनक न हुआ तो दुकानें निरस्त हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि नवाबगंज के कोटेदार अब्दुल सलाम और जोगी नवादा के साकिब रजा की भी जांच चल रही है जो पूरी होते ही एफआईआर कराई जाएगी।
आज से कोटेदार नहीं बांटेंगे राशन
बरेली। उचित दर विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन ने पांच सितंबर से खाद्यान्न वितरण न करने का एलान किया है। एसोसिएशन का कहना है कि डोर स्टेप डिलीवरी की मांग पूरी होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। एसोसिएशन ने राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपकर कहा है कि राशन घोटाले में कोटेदारों को फंसाया जा रहा है। इसके खिलाफ प्रदेश भर में आंदोलन होगा।