{"_id":"5c27d789bdec22569c67c02f","slug":"181546114953-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण में बाधा बना दबंग, धरने पर बैठे पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण में बाधा बना दबंग, धरने पर बैठे पार्षद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इज्जतनगर स्थित रोड नंबर 7 कृष्णानगर में सड़क और नाली निर्माण कार्य प्रस्तावित है। शुरू हुए निर्माण की भूमि को अपना बताते हुए एक दबंग ने नाली निर्माण कार्य ध्वस्त कर दिया। मामले की जानकारी होने पर शनिवार को पार्षदों ने दोपहर में धरना शुरू कर दिया। देर शाम नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया।
पार्षद सतीश कातिब और पार्षद अभिषेक सक्सेना ने बताया कि पिछले तीन माह से स्थानीय निवासी धर्मेंद्र मिश्रा संबंधित भूमि को अपना बताकर निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहा है। मामले में पूर्व में हुई शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिर भी नाली निर्माण कार्य शुरू कराया गया तो उसने देर रात निर्माण कार्य ध्वस्त कर दिया। जानकारी होने पर शनिवार को वह संयुक्त रूप से धरने पर बैठ गए। उन्होंने मामले की जानकारी फोन से मेयर उमेश गौतम और नगर आयुक्त राजेश कुमार श्रीवास्तव को दी। निर्देश पर एक्सईएन संजय चौहान, जेई नीलम देवी, अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रभारी ललतेश सक्सेना मय मानचित्रकार हसन के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। मानचित्र से जमीन आंकी और फिर रविवार से निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। दोपहर में शुरू हुआ धरना शाम साढ़े सात बजे समाप्त हुआ। मेयर उमेश गौतम ने कहा कि सरकारी निर्माण कार्य में बेवजह क ा अड़ंगा डालने वाले पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।