{"_id":"5b901e73867a557f6a2a2a26","slug":"181536171635-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा नदी ने बढ़ाया कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा नदी ने बढ़ाया कटान
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
05एलकेएच401, 402, 403
अब देशराज टांडा की ओर तेजी से बढ़ रही शारदा
दौलतापुर और श्रीनगर में भी हो रहा कटान, ग्रामीणों की धड़कने बढ़ीं
अमर उजाला ब्यूरो
पलियाकलां। छंगाटांडा का नामोनिशान मिटाने के बाद अब शारदा तेजी से देशराज टांडा की तरफ बढ़ रही है। जंगल नंबर सात के चमरौधा प्राइमरी स्कूल शारदा नदी के बिल्कुल मुहाने पर है यह स्कूल कब कटकर शारदा में समा जाए इसका अंदेशा ग्रामीणों को नहीं है। एसडीएम ने छंगाटांडा पहुंचकर ग्रामीणों का हालचाल भी जाना। उधर दौलतापुर और श्रीनगर गांव में भी शारदा तेजी से कटान कर रही है। जिससे ग्रामीणों की धड़कने बढ़ती जा रही हैं।
बता दें कि बीते कई दिनों से कटान कर रही शारदा नदी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आलम यह है कि छंगाटांडा गांव का तो नदी ने नामोनिशान ही मिटा दिया है अब नदी देशराज टांडा की तरफ तेजी से कटान कर रही है। शारदा नदी यहां काफी तेजी से ग्रामीणों के घरों की तरफ बढ़ रही है। जिससे उनकी बैचेनी बढ़ती जा रही है। छंगाटांडा से देशराज टांडा के बीच बचे हुए लोगों से एसडीएम सुनंदू सुधाकरन ने बात की और उनको हरसंभव सहायता प्रशासन की तरफ से देने का आश्वासन दिया। बचाव कार्य के बारे में भी जानकारी ली। कई ग्रामीणों ने सही ढंग से बचाव कार्य न होने की शिकायत भी की, जिसपर एसडीएम ने ठीक ढंग से कार्य करने के निर्देश बचाव कार्य में लगे कर्मियों को दी है।
उधर दौलतापुर में रेलवे लाइन के पास कटान कर रही शारदा नदी पर सिंचाई विभाग ने कार्य तेज कर दिया है। यहां पर मजदूरों को लगाकर तेजी से बोरियां आदि डलवाई जा रही है, जिससे कुछ हद तक नदी का रुख नरम किया जा सके। श्रीनगर गांव में भी बनाए गए क्रास पिलरों को शारदा नदी लगातार अपने आगोश में ले रही है इससे गांव पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन
------------
नयापुरवा में कटान का दायरा बढ़ा रही शारदा
मझगईं। इलाके के नयापुरवा गांव में शारदा नदी ने अपने कटान का दायरा बढ़ा दिया है। यहां शारदा पल भर में भूमि को काटते हुए ग्रामीणों के घरों की तरफ तेजी से बढ़ रही है। जिससे ग्रामीण काफी परेशान है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि यहां कोई उनको सहायता नहीं दी गई है। जबकि प्रशासन की तरफ से दी गई सहायता ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। प्रशासन से नयापुरवा के ग्रामीणों ने सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।