फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   17 नोडल अफसरों ने क्रय केंद्रों पर मारे छापे

17 नोडल अफसरों ने क्रय केंद्रों पर मारे छापे

Fri, 01 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
17 नोडल अफसरों ने क्रय केंद्रों पर मारे छापे
फोटो- अगर देहात से आया हो---
विज्ञापन


17 नोडल अधिकारियों ने
क्रय केंद्रों पर छापे मारे
- गेहूं खरीद में मिली गड़बड़ी, प्रभारी समेत कई पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में 17 नोडल अफसरों ने 100 से ज्यादा क्रय केंद्रों पर छापा मारा। इसमें क्रय केंद्रों पर चलने वाली गेहूं की खरीद, बोरे का वजन, तुलाई और भुगतान की स्थिति चेक की गई। तमाम क्रय केंद्रों पर बिचौलियों और दलालों से गेहूं खरीदने समेत बड़े पैमाने पर कई खामियां पाई गईं। तमाम क्रय केंद्र बंद मिले। नोडल अफसरों ने देर रात डीएम को सौंपी रिपोर्ट में कई क्रय केंद्र प्रभारियों समेत खरीद एजेंसियों के अफसरों पर भी कार्रवाई की संस्तुति की है।
जिलाधिकारी को गेहूं क्रय केंद्रों पर लंबे समय से गड़बड़ियों की शिकायत मिल रही थी, जिसे देखते हुए एडीएम प्रशासन ने एक दिन पहले कई क्रय केंद्रों को चेक करके खामियां पकड़ी थीं। उसके बाद डीएम ने क्रय केंद्रों पर अचानक चेकिंग के लिए जनपद के 17 नोडल अधिकारियों की टीम बना दी। नोडल अफसरों ने बृहस्पतिवार को 100 से ज्यादा क्रय केंद्र चेक किए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारियों ने देर रात तक डीएम को अपनी रिपोर्ट भेज दी। जिलाधिकारी ने बताया कि समस्त तहसीलों से क्रय केंद्रों की जांच रिपोर्ट मिल गई है। इनमें तमाम केंद्रों पर बड़ी अनियमितताएं मिली हैं। दोषी अफसर और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed