फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कम पड़ा पानी तो दो घंटे रुकी रही राम बरात

कम पड़ा पानी तो दो घंटे रुकी रही राम बरात

Thu, 21 Mar 2019 12:59 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 21 Mar 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
कम पड़ा पानी तो दो घंटे रुकी रही राम बरात
बरेली। प्रशासन के तमाम इंतजामों के बावजूद राम बरात में शामिल होरियारों को इस बार पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। इसके चलते बानखाना, गुलाबनगर और चाहबाई में दो घंटे तक बरात रुकी रही। लोगों ने निगम की व्यवस्था को लेकर गुस्सा जताया और फायर ब्रिगेड के फायर टेंडर से पानी लेकर काम चलाया।
विज्ञापन

इस बार राम बरात को लेकर पानी मुहैया कराने की व्यवस्था धड़ाम रही। इसके चलते ही राम बरात करीब डेढ़ घंटे देरी से शुरू हुई। चाहबाई से निकलने वाली नृसिंह शोभायात्रा परंपरानुसार घंटाघर पर श्री राम लीला सभा की राम बरात में मिलती है। चाहबाई से निकलने वाली शोभायात्रा समिति के महामंत्री नीरु भारद्वाज ने बताया कि होरियारों की टोली सुबह से पानी के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी का इंतजार करती रही। करीब घंटे भर बाद चाहबाई फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, तब रवानगी हुई। फिर बानखाना में पानी की किल्लत हुई। यहां भी करीब आधे घंटे तक बरात रोकनी पड़ी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी से पानी मिला तो बरात आगे बढ़ी। इसके चलते लोगों ने व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन एवं नगर निगम के खिलाफ नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन


पानी सप्लाई के टैंकर पड़े कम
रामबरात में पानी की आपूर्ति के लिए सभा ने नगर निगम को पत्र सौंपा था। फिर भी कई स्थानों पर होरियारों के लिए पानी की कमी पड़ गई। कोतवाली के पास फायर ब्रिगेड की गाड़ी से पानी मुहैया कराया गया, जबकि जलकल विभाग ने छह टैंकर लगाए थे। सभा के सदस्यों के मुताबिक पानी के टैंकर बरात के साथ नहीं चल रहे थे, इसकी वजह से जगह-जगह दिक्कत हुई। हालांकि पानी की सप्लाई के लिए राजकीय इंटर कॉलेज से सुबह 6.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जुबली पार्क पंप हाउस से सुबह 6 से 9 बजे तक, फिर दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक पानी की सप्लाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed