{"_id":"5c7ece50bdec22143c033d8a","slug":"171551814224-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीसी साहब ! खाना घटिया, पानी गंदा.. खुद ही देख लीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीसी साहब ! खाना घटिया, पानी गंदा.. खुद ही देख लीजिए
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सालाना फीस पर विलंब शुल्क और हॉस्टल के घटिया खाने के विरोध में एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग छात्रों ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। कुलपति कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी। कहा कि वीसी साहब कभी हॉस्टल का खाना चखकर देखिए.. हकीकत का पता चल जाएगा। पानी भी गंदा आता है। दो घंटे हंगामा होने के बाद कुलपति ने बाहर आकर छात्रों की समस्या सुनीं। उनके आश्वासन के बाद छात्र शांत हुए।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बैनर तले इंजीनियरिंग के छात्र प्रशासनिक भवन के बाहर जमा हुए। हंगामा बढ़ता देख मुख्य गेट बंद कर दिया गया। गुस्से में छात्र बाहर ही धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि तमाम छात्रों की स्कॉलरशिप नहीं आई। अब विश्वविद्यालय प्रति माह एक हजार रुपये विलंब शुल्क वसूल रहा है। दूसरी तरफ हॉस्टल में बेहद घटिया खाना दिया जा रहा है। पानी भी गंदा आता है। कई छात्र बीमार पड़ चुके हैं। कुलपति आकर खुद खाना चख करके देख सकते हैं। कैंपस में वाईफाई है, लेकिन सेवाएं ठप पड़ी हैं। छात्रों ने कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाए कि विश्वविद्यालय की लापरवाही के कारण छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दो घंटे हंगामा होने के बाद कुलपति बाहर आए। कहा कि छात्र अपनी समस्या लिखकर दें, उसका निस्तारण कराया जाएगा। रही बात खाने की तो वार्डन से बात की जाएगी। छात्रवृत्ति के लिए शासन में बात करेंगे। वहीं एबीवीपी के महानगर मंत्री गौरव यादव और विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष उज्ज्वल ठाका ने कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कैंपस में आंदोलन किया जाएगा।