फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   17 thousand traders of the state gave suggestions, now talks with the government

Bareilly News: सूबे के 17 हजार व्यापारियों ने दिए सुझाव, अब शासन से वार्ता

Tue, 26 Dec 2023 02:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 26 Dec 2023 02:42 AM IST
विज्ञापन
17 thousand traders of the state gave suggestions, now talks with the government
बरेली। व्यापार मंडल स्वर्ण जयंती समारोह के उपलक्ष्य में प्रदेशभर के जिलों से गुजरी रथयात्रा के दौरान 17 हजार व्यापारियों ने समस्या और सुझाव दिए थे। व्यापारियों की ओर से सर्वाधिक उठाई गईं 10 समस्याएं और सुझावों को शासन के समक्ष रखकर निस्तारण की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अधिवेशन और सम्मेलन में प्राप्त सुझाव भी इनमें शामिल किए जाएंगे। प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के मुताबिक, मार्च 2023 में स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में दो चरणों में व्यापारी स्वाभिमान यात्रा प्रदेश के सभी जिलों से निकाली गई थी। इसमें व्यापारियों ने शासन के ध्यानार्थ अपने सुझाव और समस्याएं रखी थीं। करीब 1500 से ज्यादा प्रार्थनापत्र मिले थे। प्रत्येक प्रार्थना पत्र में कई-कई व्यापारियों के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन

प्रांतीय अधिवेशन के दौरान सभी प्रार्थनापत्रों को देखा गया। करीब 90 फीसदी पत्रों में सात बिंदु ही साझा हुए थे। अधिवेशन में तीन और मुद्दे जुड़े। कुल 10 सुझावों पर मंथन हुआ। शासन तक बात भी पहुंचा दी गई है। अब उच्चस्तरीय वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपों की रोशन से रोशन होंगे बाजार
प्रांतीय सम्मेलन में व्यापारी कल्याण बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंघी और उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के आह्वान पर अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान प्रदेशभर के बाजार दीपों से रोशन होंगे। व्यापारी नेता राजेश जसोरिया ने बताया कि 22 जनवरी, 2024 को सभी व्यापारी अपने-अपने बाजार में प्राण प्रतिष्ठा के समय शंख, घंटा, घड़ियाल बजाकर शाम को खुशी के दीप जलाएंगे।


यह हैं 10 सुझाव व समस्याएं
- बाट-माप पर मोहर लगाने की अवधि पांच वर्ष होनी चाहिए।
- जीएसटी मिसमैच (2017-18) या आईटीसी के नाम पर उत्पीड़न बंद हो।
- व्यावसायिक, घरेलू बिजली कनेक्शन के नाम पर व्यापारी उत्पीड़न थमे।
- व्यापारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा लागू हो।
- व्यापारियों से संबंधित सरकारी विभागों, निगमों में व्यापारी प्रतिनिधि मनोनीत हों।
- बुजुर्ग व्यापारियों के लिए श्रम मानधन पेंशन योजना लागू की जाए।
- शिक्षक, स्नातक एमएलसी की तर्ज पर हो व्यापारियों का भी एमएलसी चुनाव हो।
- खाद्य सुरक्षा लाइसेंस आजीवन हो, मानकों का भी सरलीकरण हो।
- मंडी शुल्क समाप्त हो। खाद्य प्रसंस्करण नीति-2023 में संशोधन हो।
- संपत्ति विक्रय कर के मानक सरलीकरण हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed