{"_id":"64a133fffa60674e840776a7","slug":"17-roadways-clerks-transferred-amid-allegations-of-corruption-in-bareilly-2023-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Roadways: बरेली रीजन के एसएम के बाद 17 लिपिकों का तबादला, व्यवस्था सुधारने में जुटे एमडी मासूम अली सरवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Roadways: बरेली रीजन के एसएम के बाद 17 लिपिकों का तबादला, व्यवस्था सुधारने में जुटे एमडी मासूम अली सरवर
Sun, 02 Jul 2023 01:56 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:56 PM IST
सार
परिवहन निगम के नवागत प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर रोडवेज की व्यवस्था सुधारने में जुट गए हैं। बरेली रीजन के एसएम संजीव यादव के तबादले के बाद अब 17 लिपिकों की तैनाती में फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन
प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोडवेज में भ्रष्टाचार के मामले लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। बसों के इंटन, गियर बॉक्स, पंप बदलने से लेकर डीजल चोरी और बसों के अनुबंध नवीनीकरण के नाम पर घूसखोरी के मामले सामने आ रहे हैं। इसको लेकर परिवहन निगम के नवागत प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने व्यवस्था में फेरबदल शुरू कर दिया है। शुक्रवार को बरेली रीजन के एसएम संजीव यादव का तबादला गोरखपुर रीजन करने के बाद शनिवार को 17 लिपिकों का तबादला कर दिया गया।
विज्ञापन
मुख्यालय के आदेश पर शनिवार को आरएम दीपक चौधरी ने तबादलों की सूची जारी कर दी। बदायूं में तैनात वरिष्ठ लिपिक असद कदीर खां को रुहेलखंड डिपो, सूरज मोहन को बरेली डिपो, केसी वर्मा को पीलीभीत और राजेश सक्सेना को रुहेलखंड डिपो भेजा गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बरेली में फर्जी पुलिसवाला गिरफ्तार: रात में ड्यूटी की बात कहकर निकलता था घर से, पोल खुली तो पत्नी रह गई दंग
विज्ञापन
इनका भी हुआ तबादला
पीलीभीत डिपो में तैनात शांति प्रसाद, रुहेलखंड डिपो में तैनात मुस्तजाब वजी को बदायूं डिपो भेजा गया है। अजीत सिंह को बरेली से रुहेलखंड, अमित कुमार सक्सेना को रुहेलखंड से बरेली, ब्रजेश कुमार मिश्रा को बरेली से रुहेलखंड, प्रीतम सिंह को रुहेलखंड से बरेली, नरोत्तम सिंह को बरेली से रुहेलखंड डिपो भेजा गया है।ये भी पढ़ें- बरेली में NIA का छापा: आंवला में एक पेंटर के घर जांच करने पहुंची टीम, पाकिस्तानी लड़की से हैं युवक के संबंध
क्षेत्रीय लेखा अनुभाग में तैनात कार्यालय सहायक शंकर लाल को पीलीभीत, पीलीभीत डिपो के कार्यालय सहायक गगन सुप्रीत को क्षेत्रीय लेखा अनुभाग, शोएब सिद्दीकी को क्षेत्रीय लेखा अनुभाग से विधि अनुभाग, राजीव सक्सेना को विधि अनुभाग से क्षेत्रीय लेखा अनुभाग, भृगुनाथ को सेवा प्रबंधक कार्यालय से बदायूं डिपो और सौदान सिंह को बरेली डिपो से सेवा प्रबंधक कार्यालय भेजा गया है।