{"_id":"5b08627b4f1c1b8a6e8b4a0a","slug":"161527276155-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहां नहीं हुआ विकास, उन गांवों में लगेगी चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहां नहीं हुआ विकास, उन गांवों में लगेगी चौपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sat, 26 May 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
संतोष गंगवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि संगठन और सरकार योजनाओं को अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचाने का काम कर रही है। पूरे प्रदेश मेें 15 हजार ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाई जाएगी। इसमें वे गांव शामिल होंगे, जो विकास में पिछड़े हैं।
स्टेडियम स्थित बारातघर में आयोजित बैठक में जिले भर से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए शुक्ला ने कहा, हम सब पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर आगे बढ़ रहे हैं। उनका सोचना था कि देश का संपूर्ण विकास तभी माना जाएगा जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास होगा, इसलिए हम लगातार चौपालों के माध्यम से अति पिछड़ी ग्राम पंचायतों में समस्याओं का निस्तारण करा रहे हैं। इसमें सभी महापुरुषों के स्मारक स्थलों पर भी स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें।
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार ने कहा कि पिछली सरकार में सिर्फ पड़ोस के एक जिले में 24 घंटे बिजली आती थी, लेकिन अब सबको समान रूप से भरपूर बिजली मिल रही है। मोदी सरकार के चार साल के कार्यकाल में किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। सत्ता में होने के नाते हमारी जवाबदेही है इसलिए जनता के बीच विकास कार्यों को पहुंचाएं ताकि जनता का विश्वास हमारे साथ इसी तरह बना रहे। जिला प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा हमेशा अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। हम सबको मिलकर 2019 में फिर सरकार बनानी है। मंच पर जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, विधायक बहोरन लाल मौर्य, डीसी वर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, रामगोपाल मिश्रा, रामेश्वर दयाल, गुलशन आनंद, कुंवर सुभाष पटेल उपस्थित रहे। इसके अलावा वीरेंद्र गंगवार वीरू, आदेश प्रताप सिंह, नेमचंद मौर्य, राजकुमार शर्मा, सुधीश पांडे, देवेंद्र जोशी, धर्म विजय गंगवार, प्रदीप पुष्कर, अंकित माहेश्वरी, योगेश पटेल, ललित अवस्थी आदि मौजूद रहे।