फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Govt employees to leads in crushing traffic rules

ट्रैफिक रूल्स तोड़ने में पब्लिक से आगे सरकारी लोग

Tue, 22 May 2018 12:53 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Tue, 22 May 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
Govt employees to leads in crushing traffic rules
traffic challan - फोटो : अमर उजाला
यातायात के नियमों की आम लोगों से कहीं ज्यादा सरकारी महकमों के लोग धज्जियां उड़ा रहे हैं। हाल ही में नए एसएसपी कलानिधि नैथानी ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामलों को श्रेणीबद्ध कराया तो पता चला कि आम पब्लिक के बजाय पुलिस, होमगार्ड और आरपीएफ जैसे उन महकमों के लोगों को ट्रैफिक रूल्स का सम्मान करना सिखाना कहीं ज्यादा जरूरी है जिन पर इन नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी है। बड़े पैमाने पर नियम तोड़ते हुए पकड़े गए सरकारी महकमों के लोगों को फिलहाल दूसरी बार गलती करने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। उधर, एडीजी प्रेमप्रकाश ने भी हेलमेट को सभी दोपहिया वाहन चलाने वालों के लिए अनिवार्य करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश पर चलाए गए चेकिंग अभियान में सिर्फ पुलिस ही नहीं, दूसरे सरकारी विभागों के मुलाजिम भी नियमों का पालन करते नहीं मिले। चौराहों पर सिग्नल तोड़कर निकलने और बगैर हेलमेट बाइक चलाने वालों में इनकी तादाद अच्छी-खासी पाई गई। एक से 15 मई के बीच चले अभियान में यातायात पुलिस ने 1450 पुलिस वालों के वाहनों की जांच की जिनमें 152 के चालान किए गए, जबकि 1298 पुलिसकर्मियों को नियम तोड़ने पर चेतावनी देकर छोड़ा गया। इसी तरह 245 होमगार्ड में से 190 के चालान किए गए। 40 आरपीएफ वालों को भी नियम तोड़ते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन

एसएसपी कार्यालय में बिना हेलमेट नो एंट्री
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सरकारी कर्मचारियों पर सख्ती शुरू की है। पुलिस कार्यालय और थानों में बिना हेलमेट एंट्री बैन कर दी गई है। यातायात पुलिस को सड़क पर नियम फॉलो कराने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी ने हेलमेट को फैशन के तौर पर अपनाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हाल है सरकारी महकमों के मुलाजिमों का विभाग वाहन जांचे चालान काउंसलिंग
पुलिस 1450 152 1298
बिजली 156 34 121
होमगार्ड 245 190 55
आरपीएफ 40 22 18
शिक्षा 135 80 55
नगर निगम 51 25 26
परिवहन 18 12 6
प्रशासकीय 45 34 11
बैकिंग 51 35 16
राजस्व 45 14 31
सिंचाई 25 12 13

सरकारी विभागों के लोगों को भी अपनी सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। हमारे अभियान में बड़ी संख्या ऐसे सरकारी कर्मचारी पकड़े गए जिन्होंने नियमों को तोड़ा, उन्हें चेतावनी दी गई है। अगर दोबारा पकड़े गए तो दोगुना जुर्माना वसूलने की कार्रवाई होगी। - कमलेश बहादुर, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed