{"_id":"5d167c4e8ebc3e3ca70ae29c","slug":"156175468114-bareilly-news10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीए ने शुरू की लैंड पूलिंग स्कीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीए ने शुरू की लैंड पूलिंग स्कीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बीडीए ने शहर की जमीन के आवासीय या कामर्शियल जमीन के भू-उपयोग के लिए लैंड पूलिंग स्कीम शुरू की है। इसके तहत जमीन का विकास कार्य प्राधिकरण प्रस्तावित महायोजना के अनुसार कराएगा। इसमें नियमानुसार सड़क, सीवर, जलापूर्ति, पार्क, ग्रीन बेल्ट, खुले क्षेत्र जनसुविधाओं हिसाब से तय करेगा। विकसित भूमि का 25 प्रतिशत क्षेत्रफल भू-स्वामी को दिया जाएगा। इसे वह अपनी स्वेच्छा से बिक्री कर सकेगा या अपने प्रयोग में ला सकेगा। इसमें प्राथमिकता के आधार पर आवेदन लेकर भूमि का चयन होगा।
इस योजना में बीडीए प्राप्त आवेदनों के आधार पर भूमि के क्षेत्रफल और लोकेशन के हिसाब से जमीन का चयन करेगा। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में न्यूनतम 25 एकड़ जमीन पर यह योजना शुरू की जाएगी। लैंड पूलिंग योजना में आवासीय जमीन को कामर्शियल या कृषि भू-उपयोग को आवासीय जमीन में परिवर्तित करने का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। मतलब, लैंड पूल स्कीम विकसित करने वाले कॉलोनाइजरों को लैंड यूज परिवर्तन की सुविधा निशुल्क मिलेगी। लैंड पूलिंग आवेदन वेबसाइट पर भी मिलेंगे।