{"_id":"5d167c478ebc3e3cd2727104","slug":"1561754675910-nawabganj-news91","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार अध्यक्ष के खिलाफ दूूसरे दिन भी अधिवक्ताओं ने सौंपे इस्तीफे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार अध्यक्ष के खिलाफ दूूसरे दिन भी अधिवक्ताओं ने सौंपे इस्तीफे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बार अध्यक्ष के खिलाफ दूसरे दिन भी अपने इस्तीफे बार सचिव को सौंपे। उनका आरोप है कि बार अध्यक्ष की कार्य प्रणाली ठीक नहीं है, वह एसोसिएशन के विरोध में कार्य कर रहे हैं। अध्यक्ष एसोसिएशन का चुनाव सही समय पर नहीं कराया। एसोसिएशन का नवीनीकरण नहीं करा रहे हैं। अभी तक चुनाव संबंधी एक भी बैठक का आयोजन नहीं किया गया है, जिससे नाराज अधिवक्ता शारिक हुसैन, मोहम्मद जावेद, मुराद अहमद, निजाम हैदर, तारिक हुसैन, मनोज गंगवार, जमील अहमद, सुरेश पटेल, चमन प्रकाश, हेमेश्वर दयाल, प्रियंका वर्मा, पुरूषोतम गंगवार समेत 22 वकीलों ने बार सचिव मेवाराम गंगवार को इस्तीफा सौंपा है। ब्यूरो
फोटो 1 बार सचिव को अपना इस्तीफा सौपते अधिवक्ता
विज्ञापन
फोटो 1 बार सचिव को अपना इस्तीफा सौपते अधिवक्ता