फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बीएनआई मीट में खुलेंगे राज कैसे खड़ा होता है कारोबार

बीएनआई मीट में खुलेंगे राज कैसे खड़ा होता है कारोबार

Sat, 29 Jun 2019 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
बीएनआई मीट में खुलेंगे राज कैसे खड़ा होता है कारोबार
बरेली। बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल यानी बीएनआई के बरेली चैप्टर के बैनर तले शनिवार को बरेली में देश के पांच राज्यों के साथ मंडल के 250 व्यवसायी इकट्ठे होकर एक-दूसरे के साथ अपने कारोबार के गुर साझा करेंगे और कारोबारी दिक्कतों को दूर करने में भी सहयोग प्रदान करेंगे। बीएनआई बरेली के व्यापार को पूरे देश के साथ विदेशों तक पहुंचाने के लिए यह कवायद कर रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीएनआई के रीजनल डायरेक्टर पारुष अरोड़ा ने बताया कि यह बैठक दोपहर 12 बजे शहर के एक होटल में होगी जिसमें बरेली, पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर के साथ रामपुर के व्यवसायी शामिल होंगे। इसके अलावा दिल्ली, लुधियाना, गुड़गांव और कानपुर से भी बीएनआई के सदस्य और पदाधिकारी अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इस बैठक में सभी कारोबारी एक दूसरे के साथ अपने बिजनेस के गुर साझा करेंगे जिसके बाद गाला नाइट होगी। इसमें मोटिवेशनल स्पीच, मुंबई के मैक का टॉक शो और फैशन शो होगा। अवॉर्ड सेरेमनी के बाद सूफी नाइट भी होगी। अभय जसोरिया ने बताया कि बीएनआई का मकसद बिजनेस लीडर्स और एंटरप्रेन्योर्स को साझा मंच प्रदान कर आपस में प्रोफेशनल कनेक्शन बनाना है ताकि वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के गुर सीख सकें। पुनीत चांदना ने बरेली में बीएनआई के 80 सदस्यों को एक दूसरे की मदद से 15 करोड़ से अधिक का व्यापार करने की जानकारी दी। अमित सेठी ने बताया कि वर्ष 1985 में डॉ. इवॉन मिसनर ने बीएनआई की शुरुआत की थी। जिसमें अब तक 75 देशों के 2.75 लाख से अधिक बिजनेस ओनर्स और प्रोफेशनल सदस्य शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed