{"_id":"5d167b128ebc3e3ca953e168","slug":"15617543662-bareilly-news63","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी मजिस्ट्रेट का छापा- स्टेडियम के सामने सड़क पर फिर फैली मिली रेता-बजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी मजिस्ट्रेट का छापा- स्टेडियम के सामने सड़क पर फिर फैली मिली रेता-बजरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सड़क पर अवैध रूप से रेता-बजरी का स्टॉक कर ट्रैफिक में बाधा पहुंचाने वालों पर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट ने स्टेडियम रोड पर रेता-बजरी का सड़क किनारे स्टॉक लगाए दुकानदारों को कुछ दिन पहले चेतावनी दी थी। शुक्रवार को चेकिंग में यहां फिर रेता-बजरी फैली मिली। सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने यहां काम कर रहे चार कर्मचारियों को पकड़ कर उनका शांति भंग में चालान कर दिया। बाद में सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
शहर में कई स्थानों के साथ स्टेडियम रोड पर भी कई जगह दुकानदारों ने सड़क पर रेता और बजरी के ऊंचे ढेर लगा रखे हैं। सड़क तक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों सहित दूसरे वाहन खड़े रहते है। पूरा कारोबार ही सड़क पर अवैध रूप से चलता है। इससे जहां यातायात आवागमन में बाधा पैदा होती है, वहीं हादसे की आशंका भी बनी रहती है। कई बार यहां एक्सीडेंट में कई लोग घायल हो चुके हैं। सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने स्टेडियम के सामने फिर चेकिंग की तो वहां फिर सड़क पर काफी मात्रा में रेता-बजरी फैली हुई थी। चेकिंग में दुकानदार तो भाग गया लेकिन उसके चार कर्मचारियों को पुलिस ने पकड़ लिया। बताते हैं कि ये कर्मचारी आए दिन राहगीरों से भी भिड़ते रहते हैं। इन लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया गया। संजय नगर निवासी चारों कर्मचारियों समीर शर्मा, राहुल, विकास और सौरभ को सिटी मजिस्ट्रेट के कोर्ट में शुक्रवार को ही पेश किया गया। सभी को निजी मुचलकों पर छोड़ दिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने चेतावनी दी है कि सड़क पर रेता-बजरी का स्टॉक लगाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की होगी।