फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जेल में पॉलिथीन के ढेर मिलने पर लगा 50 हजार का जुर्माना

जेल में पॉलिथीन के ढेर मिलने पर लगा 50 हजार का जुर्माना

Sat, 29 Jun 2019 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
जेल में पॉलिथीन के ढेर मिलने पर लगा 50 हजार का जुर्माना
जेल में पॉलिथीन के ढेर मिलने
विज्ञापन

पर लगा 50 हजार का जुर्माना
शाहजहांपुर। उन्नाव जेल में अपराधियों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को यहां भी डीएम अमृत त्रिपाठी ने जिला जेल पर औचक छापा मारा। यहां उन्हें वह चीजें तो नहीं मिलीं जिनके लिए जेलें बदनाम होती हैं मगर डीएम को यहां काफी मात्रा में पॉलिथीन नजर आ गई। इस पर वह खफा ही नहीं हुए उन्होंने 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगा दिया।

डीएम अमृत त्रिपाठी अन्य अधिकारियों और फोर्स के साथ शुक्रवार दोपहर अचानक जेल पहुंचे। यहां हड़कंप मच गया। उन्होंने रसोई, बंदी बैरक का निरीक्षण किया। बंदियों से बात की और कुख्यात अपराधियों के बारे में जेल अधिकारियों से जानकारी ली। बैरकों मेें कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला, लेकिन जगह-जगह पॉलिथीन के ढेर लगे मिले। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। सवाल किया कि मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश के बाद भी जेल में कैसे पॉलिथीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। जेल अधीक्षक राकेश कुमार, जेलर जेपी दुबे कोई जवाब नहीं दे सके। इसके बाद डीएम ने जेल अधीक्षक और डॉक्टर पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed