{"_id":"5d1127ec8ebc3e2b022c308a","slug":"156140540211-bareilly-news9","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने सुपोषित गांवों का ब्योरा डीपीओ से मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने सुपोषित गांवों का ब्योरा डीपीओ से मांगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। डीएम नेे जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि अक्तूबर 2018 से चलाए जा रहे सुपोषण स्वास्थ्य मेला में जिन बच्चों, किशोरियों और महिलाओं ने प्रतिभाग किया है, उनका पूर्ण विवरण उपलब्ध कराया जाए।
विकास भवन के सभागार में हुई बैठक में डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने हर माह के चौथे बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्रों पर शिविर लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए दिए कि बचपन, किशोरी, लाड़ली दिवस, ममता दिवस और गोदभराई दिवस आदि आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों की वॉल पेंटिंग कराई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सुपोषित गांवों के नौ आवश्यक मानकों का सत्यापन भी कराया जाए। डीएम ने सभी सीडीपीओ को निर्देशित किया कि जुलाई में स्कूल चलो, पौधरोपण और संचारी रोग नियंत्रण अभियान में भी अपना पूरा सहयोग दें। इस मौके पर सीडीओ सत्येंद्र कुमार सहित विकास भवन के कई अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो