{"_id":"5d1127d58ebc3e21703e43e3","slug":"156140537911-bareilly-news1","type":"story","status":"publish","title_hn":"वक्फ बोर्ड चेयरमैन के पक्ष में खड़ा हुआ सबका हक आर्गेनाइजेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वक्फ बोर्ड चेयरमैन के पक्ष में खड़ा हुआ सबका हक आर्गेनाइजेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी और मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी के विवाद मामले में सबका हक आर्गेनाइजेशन वसीम रिजवी के पक्ष में उतर आया है। आर्गेनाइजेशन की अध्यक्ष राफिया शबनम और रविंद्र सहारा ने सोमवार को एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि संगठन के सदस्यों ने थाना सादातगंज के इंस्पेक्टर से बात भी की तो पता चला कि उन्होंने महिला सिपाहियों को भेज कर वसीम रिजवी की पत्नी के बयान लिए। जिसकी रिपोर्ट लखनऊ एसएसपी को सौंप दी गई है। इस बीच राफिया ने वसीम रिजवी की पत्नी कौसर फातिमा उर्फ फराह की ओर से भेजा गया एक हलफनामा भी प्रेस के सामने पेश किया। इसके बाद वसीम रिजवी से फोन पर पत्रकारों की बात भी कराई। फोन पर वसीम ने कहा कि पांच लाख रुपये लेकर एक धर्म गुरु के इशारे पर फरहत ने उनके घर घुसकर तमाशा किया।
क्या लिखा है हलफनामे में
हलफनामे में वसीम रिजवी की पत्नी कौसर फातिमा ने लिखा है कि उन्होंने अपने पति की शिकायत न किसी थाने में की है न किसी फाउंडेशन से। उन्हें बंधक भी नहीं बनाया गया है। वह अपने परिवार के साथ खुश हैं। यह सब उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश है। वह एक पर्देदार महिला हैं परिवार कुछ लोगों के अलावा किसी के सामने नहीं आतीं।
वसीम बोेले.. घर की इज्जत मीडिया के सामने क्यों लाएं
सबका हक आर्गेनाइजेशन की प्रेसवार्ता में वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने पूरे मामले की जानकारी दी। बताया कि वह अपने घर की इज्जत को प्रेस के सामने क्यों लाएं। खासकर तब जब कोई बात हो ही नहीं। उन्होंने पत्रकारों का जबाव देते हुए बताया कि उनका लखनऊ के एक बड़े शिया धर्मगुरु से वक्फ के मामलों में विवाद चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि फरहत नकवी को पांच लाख रुपये देकर हायर किया और मेरे घर पर भेजा। दरअसल एक महिला ने उन धर्मगुरु पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उस महिला का उन्होंने साथ दिया। उसके बदले में उन धर्मगुरु ने फरहत को मेरे घर पर पत्नी को बंधक बनाने का बहाना बना कर भेजा। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि फरहत को आखिर ऐसा कौन सा कानूनी अख्तियार है, जो वह उनके घर में जबरन जाना चाहती थी।
विज्ञापन
पत्नी को समाने लाना होगा
मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी ने यहां वसीम रिजवी के पक्ष में हुई प्रेसवार्ता को बेमायने बताया है। उन्होंने कहा कि किसी तथाकथित संगठन का सहारा लेकर वसीम रिजवी ने अपनी बीवी का शपथ पत्र जारी करवाया है। वसीम रिजवी को अगर अपनी पत्नी की सच्चाई मीडिया को दिखाना है तो सामने लाना ही होगा। इस तरह के झूठे शपथ पत्र देकर वसीम रिजवी अपना बचाव नहीं कर सकते।