फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   प्रभोत भोई के लिए

प्रभोत भोई के लिए

Tue, 25 Jun 2019 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
प्रभोत भोई के लिए
असंपादित...
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं वसीम रिजवी
फरहत नकवी ने सीएम से मिलकर की शिकायत, बरेली में वसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ। मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी ने सोमवार को शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी पर सोशल मीडिया पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। उनका कहना है कि जब से उनकी दूसरी बीवी को प्रताड़ना से बचाने के लिए शिया यतीमखाने पहुंची हूं। तब से वसीम रिजवी व उनके साथी सोशल मीडिया पर मेरी फोटो अपलोड कर भददे कमेंट कर रहें हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर मामले की शिकायत की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के संज्ञान लेने के बाद वसीम व उनके साथियों के खिलाफ बरेली में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्रेस क्लब में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि बीते दिनों फोन पर जानकारी मिली थी कि बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने अपनी दूसरी पत्नी फरहा रिजवी उर्फ ब्यूटी को शिया यतीमखाने में बंधक बनाया हुआ है और उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सबन्धित में मामले की सूचना देने के बाद जब उनकी पत्नी से मिलने यतीमखाने पहुंची तो मौजूद लोगों ने वसीम रिजवी से मेरी बात करवाई तो उन्हें मुझे धमकी दी। उनका आरोप है कि उस दिन वसीम व उनके साथी लगातार सोशल मीडिया पर भददे कमेंट कर मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी अपनी पत्नी के नाम का झूठा शपथ पत्र जारी करवा कर अपना बचाव कर रहे है जबकि उन्हें सच्चाई सामने लाने के लिए अपनी पत्नी को मीडिया के सामने लाना चाहिए। उन्होंने साफ किया कि उनकी वसीम रिजवी से कोई व्यक्तिगत लड़ाई नही है। एक सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते एक महिला को उत्पीड़न से बचाने का प्रयास कर रही हूं। यतीमखाने के बच्चों के पीटने के सवाल पर उन्होंने आरोप को सिरे से नकारते हुए कहा कि यतीमखाने में सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। उनकी फुटेज निकलवाने से सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी के खिलाफ लखनऊ में भी जल्द मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठनों का सहयोग लेकर जल्द ही आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी ने सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने के आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि फरहत नकवी से मेरे निजी ताअल्लुकात नही है। मैं उनके फोटो कैसे खींच सकता हूं। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले फोटों में मेरी आईडी का इस्तेमाल नही हैं। अगर ये फोटो असली है तो फरहत को खुद बताना होगा कि वो किसके साथ है क्योंकि उस तरह के फोटो वही व्यक्ति ले सकता है और वायरल भी कर सकता है। अगर फोटो झूठे हैं तो उसकी जांच करवाई जानी चाहिये। उन्होंने कहा कि सूचना मिली है कि फरहत नकवी हमारे विरोधी मौलाना कल्बे जव्वाद के रिश्तेदार शमील शम्सी से पांच लाख रूपये लेकर मुझे बदनाम करने के लिए इस तरह के आरोप लगा रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न के आरोप पर मेरी पत्नी ने खुद महिला पुलिस को अपना बयान दर्ज करवा दिया है। ऐसे में पत्नी के उत्पीड़न का आरोप पूरी तरह से निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed