{"_id":"5d0d2bcc8ebc3e1ca652c0dd","slug":"156114425315-bareilly-news134","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक : आज जारी होगी मेरिट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक : आज जारी होगी मेरिट लिस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट 29 जून को जारी कर दी जाएगी। इसके बाद 15 जुलाई तक सभी कॉलेजों को एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
स्नातक पाठ्यक्रम बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष के लिए विश्वविद्यालय ने आठ अप्रैल को ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किए थे। 20 जून तक चली प्रक्रिया के दौरान विश्वविद्यालय से संबद्ध 500 से अधिक डिग्री कॉलेजों में एडमिशन के लिए करीब 1,48,500 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराकर फीस जमा की है। अब 29 जून को सभी कॉलेज मेरिट लिस्ट जारी करके एडमिशन प्रक्रिया शुरू करके 15 जुलाई तक इसे पूरा करेंगे।
खाली रह सकती हैं कुछ सीटें
बरेली, अमरोहा, बिजनौर, बदायूं, मुरादाबाद, पीलीभीत, रामपुर, संभल और शाहजहांपुर जिलों में 500 से अधिक कॉलेज रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं। इन कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं में 1,47,782 सीटें उपलब्ध हैं। इसके अलावा दस प्रतिशत सीटें गरीब सवर्ण आरक्षण के तहत भी बढ़ाई गई हैं। मगर इन सीटों के सापेक्ष 1,48,500 अभ्यर्थियों ने ही पंजीकरण कराया है। ऐसे में अगर कुछ अभ्यर्थियों ने एडमिशन नहीं लिया तो सीटें खाली रह जाना लगभग तय है।
विज्ञापन
बरेली कॉलेज में दो जुलाई से एडमिशन
बरेली कॉलेज शनिवार शाम को मेरिट लिस्ट जारी करेगा। इसे कॉलेज की वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दो जुलाई से एडमिशन शुरू किए जाएंगे। मुख्य प्रवेश समन्वयक डॉ. अनुराग मोहन ने बताया कि पहली मेरिट में आने वालों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल पर मेसेज भी भेजा जाएगा।