फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   इबादत में गुजारी शब-ए-कद्र

इबादत में गुजारी शब-ए-कद्र

Sun, 02 Jun 2019 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
इबादत में गुजारी शब-ए-कद्र
बरेली। शब-ए-कद्र की रात माहे रमजान में सबसे अहम है। बृहस्पतिवार को 27वीं शब (रात) रोजेदारों ने इबादत में गुजारी। घरों से लेकर मस्जिदों, खानकाहों और दरगाहों पर लोग रात भर कुरान की तिलावत और नमाज अदा करते रहे। अपने अजीजो अकारिब के लिए दुआ भी की। जो लोग दुनिया से रुखसत हो गए, उनके लिए दुआ-ए-मगफिरत मांगी।
विज्ञापन

मजहबी दानिश्वरों के अनुसार रमजान की 27वीं शब सबसे अहम मानी गई है। यह अहम इसलिए है कि इसी दिन अल्लाह ता कलाम नबीए करीम पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब पर नाजिल हुआ। जो आज कुरान के तौर पर दुनिया के सामने है। इसीलिए इस रात को शब-ए-कद्र कहते हैं। तमाम मुसलमान पूरी रात में इबादत में बैठे। इसमें तमाम लोग घरों पर ही इबादत कर रहे हैं। दरगाह आला हजरत, खानकाह नियाजिया, आस्ताने आलिया शराफतिया, आस्ताने आलिया मोहम्मदिया, खानकाह वामिकिया निशातिया, दरगाह शाहदाना वली सहित अन्य इबादतगाहों में लोग तिलावते कुरान और दुआएं करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed