फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रजा मस्जिद सहित शहर की कई

रजा मस्जिद सहित शहर की कई

Sun, 02 Jun 2019 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
रजा मस्जिद सहित शहर की कई
बरेली। रमजान पर चल रही तरावीह में कुरान मुकम्मल होने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को भी दरगाह आला हजरत की रजा मस्जिद, जामा मस्जिद सहित शहर की कई मस्जिदों में जश्न-ए-कुरान मनाया गया।
विज्ञापन

रजा मस्जिद में दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा खां कादरी (अहसन मियां) की सदारत में जलसा आयोजित किया गया। इसमें उलमा ने कुरान की फजीलत और रमजान की शब-ए-कद्र की अजफजलियत पर रोशनी डाली। बाद में कुरान मुकम्मल कराने वाले हाफिज गुलाम गौस को अहसन मियां ने तोहफों से नवाजा। दुआ के साथ जलसा मुकम्मल हुआ।
विज्ञापन

जामा मस्जिद में भी जश्न-ए-कुरान का जलसा मनाया गया। यहां शहर इमाम मुफ्ती खुर्शीद आलम और मौलाना गुलाम सुब्हानी ने अपनी तकरीर में कुरान और माहे रमजान की अहमियत को बयान किया। इस बीच नातो मनकबत भी पेश की गई। कुरान सुनाने वाले हाफिज मसरूर अहमद को तोहफों से नवाजा गया। जलसे का संचालन मुतवल्ली डॉ. नफीस खां ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खानकाह नियाजिया में जश्न-ए-कुरान के जलसे में तकरीर और नातो मनकबत की महफिल सजाई गई। इसमें मौलाना अनवार नियाजी ने कुरान की अहमियत पर रोशनी डाली। इस बीच कुरान सुनाने वाले हाफिज शाहबाज खां नियाजी को तोहफे दिए गए। इसके बाद सज्जदानशीन शाह हसनी मियां ने दुआएं की। प्रबंधक शब्बू मियां नियाजी ने शुक्रिया अदा किया।

इसी तरह खानकाह शाह जी रफीकुल औलिया हुसैन बाग की मस्जिद में खत्म शरीफ का जलसा हुआ। इसके अलावा मकबरे वाली मस्जिद हुसैन बाग, पीर शाह मस्जिद जसोली, मुफ्ती आजम मस्जिद मलूकपुर, पुराना शहर की नूरानी मस्जिद, शाहदाना वली दरगाह की मस्जिद, छह मीनार मस्जिद कांकर टोला, दरगाह हजरत हबीब शाह मियां मस्जिद, मुंसियारी मस्जिद कांकर टोला आदि में खत्म कुरान का जलसा मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed