{"_id":"5ceee28fbdec2206fc1277e3","slug":"155915948611-bareilly-news96","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूटे हुए प्रैक्टिकल की तिथियां बदली र्गइं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छूटे हुए प्रैक्टिकल की तिथियां बदली र्गइं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने छूटे हुए प्रैक्टिकल के लिए परीक्षा तिथि में बदलाव किया है। परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 10 जून को बीए (भाग एक, दो, तीन)- भूगोल, मनोविज्ञान, बीए-बीकॉम एडवरटाइजिंग एंड सेल्स प्रमोशन, टीटीएम, एमए (भाग एक, दो, तीन)- भूगोल, मनोविज्ञान की परीक्षा हिंदू कॉलेज मुरादाबाद में होगी। 11 जून को बीए (भाग एक, दो, तीन)- गृह विज्ञान एवं संगीत और एमए (भाग एक, दो)- गृहविज्ञान एवं संगीत की परीक्षा साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय, बरेली में होगी। 12 जून को बीए (भूगोल, गृहविज्ञान एवं संगीत विषय को छोड़कर) समस्त विषय, बीकॉम पाठ्यक्रम (ऑफिस मैनेजमेंट ग्रुप एच) की प्रयोगात्मक परीक्षा, बीएससी (भाग एक, दो, तीन) जंतु विज्ञान, भौतिक विज्ञान, सैन्य अध्ययन और एमएससी के सभी विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा बरेली कॉलेज में होगी।
इसके अलावा बीएससी (भाग एक, दो, तीन)- पर्यावरण विज्ञान, रसायन विज्ञान, औद्योगिक रसायन, वनस्पति विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा एवं बीकॉम और एमए-एमकॉम की प्रयोगात्मक/मौखिक परीक्षा 12 जून को बरेली कॉलेज में होगी। पहले यह परीक्षा 13 जून को होनी थी। यह परीक्षाएं सुबह दस बजे से शुरू होंगी।