फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   परीक्षा में मोबाइल फोन लेकर पहुंचा एलएलबी का छात्र

परीक्षा में मोबाइल फोन लेकर पहुंचा एलएलबी का छात्र

Thu, 23 May 2019 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा में मोबाइल फोन लेकर पहुंचा एलएलबी का छात्र
बरेली। सेमेस्टर एवं प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा में आए दिन कोई न कोई घटना हो रही है। बुधवार को बरेली कॉलेज में एक छात्र मोबाइल फोन लेकर पहुंच गया, जिसे जब्त कर लिया गया। वहीं, बीएड के पेपर में हिंदी और अंग्रेजी में अलग-अलग प्रश्न आने पर हंगामा हुआ।
विज्ञापन

गेट पर चेकिंग व्यवस्था को धता बताकर बुधवार को बीए एलएलबी के पेपर मेें बरेली कॉलेज में एक छात्र ए ब्लॉक में मोबाइल फोन लेकर पहुंच गया। नकल करने के दौरान आंतरिक सचल दल से उसे पकड़ लिया और मोबाइल को कॉपी के साथ ही सील कर दिया। वहीं, बीएड फर्स्ट ईयर के पांचवें पेपर में पहले प्रश्न को लेकर हंगामा हो गया। हिंदी के प्रश्न में ‘विषय’ शब्द की व्याख्या करनी थी जबकि अंग्रेजी में ‘डिसीप्लिन’ की व्याख्या करने को लिखा था। इस पर छात्र-छात्राओं ने पेपर में प्रश्न अलग बताकर विरोध शुरू कर दिया। बीएड के किसी शिक्षक की ड्यूटी नहीं थी तो एमएड के एक शिक्षक को बुलाकर बमुश्किल छात्र-छात्राओं को समझाया गया। इसके बाद जैसे-तैसे मामला शांत हो सका। इससे पहले मंगलवार को एलएलबी छठे सेमेस्टर के पेपर को पांचवां सेमेस्टर लिखा गया था, जिसके चलते भी हंगामा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed