फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पंपिंग हाउस की जमीन पर बना है बीडीए वीसी का आवास

पंपिंग हाउस की जमीन पर बना है बीडीए वीसी का आवास

Wed, 22 May 2019 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
पंपिंग हाउस की जमीन पर बना है बीडीए वीसी का आवास
बरेली। आवास निर्माण के लिए लोगों को नियमों का पाठ पढ़ाने वाले बरेली विकास प्राधिकरण के अफसरों की कारगुजारी नगर निगम पार्षदों ने उजागर की है। उन्होंने बीडीए वीसी के आवास को पंपिंग हाउस की जमीन पर बनाए जाने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है। साथ ही मेयर को डीडीपुरम का नक्शा और नगर निगम बोर्ड की रिपोर्ट सौंपी है। मेयर ने संबंधित मामले में नगर आयुक्त और जलकल महाप्रबंधक को पत्र लिखकर मामले की जांच को कहा है। नगर आयुक्त ने राजस्व विभाग से संबंधित प्रकरण पर अभिलेख मांगे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को भाजपा पार्षद सतीश कातिब उर्फ मम्मा ने मेयर डॉ. उमेश गौतम को डीडीपुरम कॉलोनी का नक्शा सौंपा। उन्होंने कहा कि नक्शे में बीडीए ने जिस जमीन पर पंपिंग हाउस दिखा रखा है। उसी जमीन पर बीडीए के आवास बने हैं, जिसमें बीडीए वीसी का बंगला भी शामिल हैं। बताया कि महानगर पालिका के दौरान इस जमीन पर बने ट्यूबवैल से पेयजल आपूर्ति होती थी, लेकिन अचानक इसको बंद कर दिया गया। नगर निगम बना तो भी हजियापुर, मॉडल टाउन, संजय नगर, राजेंद्र नगर व अन्य इलाकों में पेयजल आपूर्ति होती थी।
विज्ञापन

इसके बाद इस जमीन को बीडीए ने कब्जे में ले लिया। फिर वहां से ट्यूबवैल का नामोनिशान तक मिटा दिया गया। इस संबंध में साल 2018 में नगर निगम बोर्ड की बैठक में एक प्रस्ताव रखा गया था जिसमें जमीन के खुर्द/बुर्द होने पर सवाल उठाए गए थे। वहीं पार्षद चमन सक्सेना, अवनीश कुमार, अब्दुल कयूम मुन्ना, मुकेश सिंघल समेत अन्य पार्षदों ने मामले की जांच कराने के संबंध में मेयर को पत्र सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम की पंपिंग हाउस की जमीन पर बीडीए वीसी का आवास बना है। नगर आयुक्त और जलकल महाप्रबंधक को पत्र लिखा है। मामले के अभिलेख की जांच को कहा गया है।
- डॉ. उमेश गौतम, मेयर

पार्षदों ने बीडीए वीसी के आवास को नगर निगम की जमीन पर बनाए जाने की बात कही है। इस संबंध में जांच शुरू की है। राजस्व विभाग से संबंधित अभिलेख मांगे हैं।
- सैमुअल पाल एन., नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed