{"_id":"5ce45659bdec22076b5efcc8","slug":"15584682377-bareilly-news195","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी के जवानों ने ली आतंकवाद के खात्मे की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी के जवानों ने ली आतंकवाद के खात्मे की शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। 28वें आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर मंगलवार को आईटीबीपी बुखारा कैंप में आतंकवाद विरोधी दिवस कार्यक्रम हुआ। उपमहानिरीक्षक एपीएस निंबाडिया के निर्देशन में सेनानी अनिल कुमार अकरणिया ने सभी जवानों को आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ दिलाई।
अधिकारियों ने बताया कि 21 मई 1991 को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी आतंकी हमले में शहीद हुए थे, जिनकी पुण्यतिथि के अवसर पर आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है। उन्होंने आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए जवानों को तैयार रहने को कहा। साथ ही सभी को सचेत रहते हुए आतंकवाद के खात्मे के लिए संवेदनशील रहने को कहा है। यहां सेनानी समर बहादुर सिंह, सीएमओ एसजी राधे श्याम भारती, द्वितीय कमान अनिल कुमार, उपसेनानी संदीप कुमार चौधरी, कमर हैदर जैदी व अन्य मौजूद रहे।